1. भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रेम कोहली और माता का नाम सरोज कोहली है। उनके भाई का नाम विकास और बहन का नाम भावना है। इसके इलावा फिल्म अभिनेत्री अनूष्का शर्मा उनकी प्रेमिका है जिन्से वह जल्द ही शादी करने वाले हैं।
2. दिसंबर 2006 में कोहली रंजी ट्रॉफी के एक खास टेस्ट मैच में कर्नाटक के विरूद्ध खेल रहे थे। इस टेस्ट मैच के दूसरे ही दिन कोहली के पिता प्रेम कोहली जी का निधन हो गया। अगले दिन उनका अंतिम संस्कार था। मैच में दिल्ली खराब स्थिती में था। पहली पारी में कर्नाटक ने 446 रन बनाए थे। इस पर दिल्ली के 59 रन पर 5 विकेट गिर गए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक विराट कोहली और पुनीत बिष्ट क्रीज पर थे और दिल्ली का स्कोर था 103 रन। Follow on का खतरा था। कोच चेतन चौहान और टीम के बाकी लोगों ने कोहली से कहा कि वे मैच छोड़कर घर जाएं। परंतु कोहली ने कहा कि वे टीम के साथ रहेंगे। उन्होंने अगले दिन बल्लेबाज़ी करते हुए 90 रन बनाए और पुनीत बिष्ट के साथ छठे विकेट के लिए 152 रनों की पार्टनशिप करके दिल्ली को follow on से बचाया। इसके बाद ही कोहली पिता के अंतिम संस्कार में गए। इस घटना पर कोहली ने कहा था कि यह उनकी अपने पिता को श्रद्धांजलि थी।
3. विराट कोहली का निकनेम ‘चीकू’ है। उन्हें यह नाम उनके एक कोच अजीत चौधरी ने दिया था।
4. विराट कोहली अपनी कप्तानी में भारत को वर्ष 2008 में मलेशिया में हुआ अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्डकप जितवा चुके हैं।
5. ‘GQ’ पुरूषों के फैशन से संबंधित एक अंर्तराष्ट्रीय मैगज़ीन है। इस मैगज़ीन ने वर्ष 2012 में विराट कोहली को ’10 बेहतरीन कपड़े पहनने वाले पुरूषों’ में शामिल किया था। इस लिस्ट में बराक ओबामा भी शामिल थे। कोहली इस लिस्ट में तीसरे जब कि ओबामा 10वें स्थान पर थे।
6. विराट कोहली कारों के बहुत ही ज्यादा शौकीन हैं। उन्हें जब भी समय मिलता है बड़े आराम से अपनी कारों में सवारी करने लगते हैं। उनके पास कई कारें हैं। उनके पास ऑडी कार के दो मॉ़डल है जिनमें से एक की कीमत 1 करोड़ 87 लाख और दूसरी की 2 करोड़ 97 लाख है। उन्होंने जो ऑडी कार 2 करोड़ 97 लाख में खरीदी थी उसके केवल 99 संस्करण ही बने थे।
7. विराट कोहली लड़कियों में बहुत लोकप्रिय हैं। उन्हें खून से लिखे लव लैटर मिलना सामान्य बात है।
8. भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक लगाने का रिकार्ड विराट कोहली के नाम पर है। उन्होंने 16 अक्तूबर 2013 को हुए भारत-ऑस्ट्रेलीया वनडे मैच में मात्र 52 गेंदो में शतक लगाया था।
9. कमाई के मामले में विराट कोहली केवल धोनी से पीछे हैं। फोर्ब्स की 2015 की रिपोर्ट के अनुसार अक्तूबर 2014 से 30 सितंबर 2015 के बीच कोहली को 104 करोड़ 78 लाख की आमदन हुई। ( धोनी की आमदन 119 करोड़ रही)
10. विराट कोहली बेहतरीन बल्लेबाज़ी तो करते ही है पर साथ ही साथ वह मध्यम गति की तेज़ गेंदबाज़ी भी कर सकते हैं।
11. घरेलू क्रिकेट में विराट दिल्ली की ओर से खेलते है और IPL में स्दैव रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेले हैं।
12. भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जो सबसे बड़ी 10 जीतें हासिल की हैं उनमें से 5 विराट कोहली के टीम में आने के बाद आई हैं और इन 5 में से 4 बार कोहली की अहम भूमिका रही।
13. विराट विश्व कप के पहले ही मैच में शतक लगाने वाले एकलौते भारतीय हैं।
14. विराट कोहली गरीब बच्चों के लिए ‘विराट कोहली फाउंडेशन’ नाम की एक संस्था चलाते हैं।
15. विराट कोहली की पढ़ाई विशाल भारती स्कूल (न्यू दिल्ली) में हुई थी।
16. विराट कोहली के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उनको 2013 में अर्जुन अवार्ड से भी नवाजा गया है।
17. विराट कोहली पहले ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने कप्तानी करते हुए लगातार 3 टेस्ट पारियों में शतक की हैट्रिक बनाई है।
Comments
Post a Comment