सोने के बारे में 21 ज्ञानवर्धक बातें | Gold Knowledge in Hindi

सोने की जानकारी – Gold Knowledge in Hindi

Gold Knowledge in Hindi

सोना एक धातु है जो कि पीले रंग का होता है। सोना बहुत ज्यादा कीमती होता है और प्राचीन काल से सिक्के बनाने, गहने बनाने और धन के रूप में संग्रह के लिए उपयोग किया जाता रहा है।

सोने के कुछ विशेष स्थिरांक – Gold Constants

संकेत – Au (लेटिन के शब्द Aurum से लिया गया है जिसका अर्थ होता है ‘सूर्य की चमक’)
परमाणु संख्या – 79
गलनांक – 1064.43°C
धनत्व – 19.3 gm/cm³

सोने के बारे में 21 ज्ञानवर्धक बातें – Gold Facts in Hindi

1. सोना 1064.43°C पर पिघलना शुरू कर देता है। यह ताप और बिजली दोनो का संचालक है और इसे जंग नही लगती।

2. सोना एकलौती धातु है जिसका रंग पीला होता है। कुछ और धातुओं का रंग भी लगभग पीले रंग जैसा हो सकता है, पर यह तब ही संभव है जब उनकी क्रिया किसी विशेष रसायन से कराई जाए।

3. सोना बहुत ही लचीली धातु है। मात्र 28 ग्राम सोने की 8 किलोमीटर लंबी एक बहुत ही बारीक तार बनाई जा सकती है।

4. कैरेट सोने की शुद्धता परखने की एक इकाई है। इस इकाई के अनुसार जिस किसी वस्तु (गहना, सिक्के आदि) में सोने की मात्रा 99.9 % हो उसे 24 कैरेट सोना माना जाएगा। 18 कैरेट वाले में 75 %, 14 कैरेट वाले में 58.5 % और 10 कैरेट सोने में 41.7 % शुद्ध सोना होता है। बाकी का जो भाग होता है वो अक्सर चाँदी या अन्य धातुओ जैसे के ताबें , निक्कल, लोहा आदि का बना होता है।

5. यदि 15वीं सदी के अंत से आज तक उत्पादित सोने को सजाकर रखा जाए तो लगभग 20 मीटर लंबा, चौड़ा तथा ऊँचा घन बन जाएगा। हैरानी की बात तो यह है कि इतनी छोटी मात्रा के पदार्थ द्वारा करोड़ो मनुष्यों के भाग्य का नियंत्रण होता रहा।

6. जमीन के नीचे 54 हज़ार टन सोना ही बाकी बचा है। साल 2035 तक पृथ्वी के अंदर का सारा सोना खत्म हो जाएगा।

Welcome Stranger (Image credit - Fotolog.com)
Welcome Stranger (Image credit – Fotolog.com)

7. अब तक का सबसे बड़ा कच्चे सोने का टुकड़ा आस्ट्रेलिया में खोजा गया है। John Deason और Richard Oates ने 5 फरवरी 1869 को इस टुकड़े को खोजा और इसे “Welcome Stranger” नाम दिया। Welcome Stranger जमीन के मात्र दो इंच नीचे था और इससे प्राप्त सोने का वज़न लगभग 71 किलो था।

8. भारत में सोने का उपयोग बहुत पहले से होता आया है। मोहनजोदाड़ो और हड़प्पा में मिले अवषेशों से पता चलता है कि उस समय सोने का उपयोग गहनों के लिए होता था। 2300 वर्ष पहले लिखी गई चरकसंहिता में सोने का औषधि के रूप में वर्णन आया है। चाण्क्य द्वारा रचित अर्थशास्त्र में सोने की खान की पहचान करने के उपाय, खान से सोने को प्राप्त करने तथा उसके सोधन के उपाय और उसके उपयोगों के बारे में बताया गया है। इस सबसे पता चलता है कि उस समय भारत में स्वर्ण-कला का स्तर उच्च था।

9. भारत में दुनिया के सोने के कुल उत्पादन का 2% प्राप्त होता है । सोना मुख्य रूप से मैसूर के कोलार की खदानों से, सिक्किम राज्य से और बिहार के मानसून और सिंहभूम जिले से प्राप्त होता है।

10. क्या आप को पता है आदि काल से लेकर अब तक जितना Gold मनुष्य को प्राप्त हुआ है, वर्तमान समय में उससे कहीं ज्यादा स्टील का उत्पादन मनुष्य एक घंटे में कर लेता है।

11. एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय परिवारों के पास करीब 25,000 टन सोना है। यह किसी भी देश में सोने का सबसे बड़ा प्राइवेट भंडार है।

12. पृथ्वी पर मौजूद सोना उल्कापिंडों से आया हुआ है। यह उल्का पिंड पृथ्वी बनने के 20 करोड़ साल बाद धरती की बाहरी सतह से टकराए थे।

13. सोने अब दुनिया की सबसे महंगी धातु नहीं रही। पैलेडियम (Palladium) ने दो साल पहले सोने से यह तमगा छीन लिया। एक ग्राम पैलेडियम की कीमत 5322 रुपए है जबकि एक ग्राम सोने की 5,065 रुपए लगभग।

14. सोना सिर्फ पीला नहीं हरा और नीला भी हो सकता है।

15. दुनिया भर में जितना सोना है उसका लगभग 48% जेवरात के रूप में है।

16. देश की आजादी के बाद से अब तक सोने की कीमत में 600 गुना तक वृद्धि हो चुकी है। 1947 में जहां एक तोले सोने की कीमत 89 रुपए ही, वहीं 2020 में यह 50 हज़ार पार कर चुकी है।

17. दुनिया की सबसे बड़ी सोने की खदान पोनेंग गोल्ड माइंस (Mponeng Gold Mine) दक्षिण अफ्रिका में जोहान्सबर्ग के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।

18. चीन के बाद भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा बाज़ार है। हालांकि, यहां सोने के कुल उत्पादन का मात्र 0.5% ही होता है। लेकिन डिमांड कुल वैश्विक मांग की 25% से भी ज्यादा है।

19. भारत में सोने की 50% से ज्यादा मांग शादियों पर निर्भर करती है। देश में हर साल औसतन 1 करोड़ शादियां होती हैं। अगर औसत निकालें तो एक दुल्हन के लिए 200 ग्राम तक की ज्वेलरी खरीदी जाती है।

20. सोने की कीमत 1 फीसदी तक बढ़ने पर इसकी मांग 0.5% कर गिर जाती है। इसी तरह अगर सोने की कीमत 1 फीसद तक गिरती है, तो इसकी मांग 0.9% तक बढ़ जाती है।

21. साल 2017 में विश्व की खदानों से 57.71 लाख करोड़ रूपए मूल्य का सोना निकाला गया था।

Related Pages

Comments