चांदी जा Silver एक कीमती धातु है जिसका ज्ञान मनुष्य को प्राचीन समय से है। इस पोस्ट में हम आपको चाँदी से जुड़ी मज़ेदार जानकारी बताएँगे।
चांदी के कुछ विशेष स्थिरांक – Silver Constants
➡ परमाणु चिन्ह – Ag
➡ परमाणु पुंज – 107.8682
➡ गलनांक – 961.8 °C
➡ घनत्व – 10.501 gm/cm³
➡ क्वांथनांक (Bioling point) – 2162 °C
चांदी के बारे में 20 ज्ञानवर्धक तथ्य – Silver Facts in Hindi
1. चांदी का रसायनिक चिन्ह Ag है जो कि लेटिन भाषा कि शब्द argentum से लिया गया है, argentum शब्द संस्कृत भाषा के शब्द argunas (अर्गुनस) से आया है। इससे पता चलता है कि हिंदुओं को चांदी की जानकारी बहुत पहले से थी।
2. चांदी बिजली का सबसे अच्छा सुचालक (conducter) है। इसे दूसरे तत्वों की सुचालकता मापने के लिए आधार बनाया गया है। तत्वों की सुचालकता के पैमाने (scale) पर जो कि 0 से 100 तक है, चांदी को 100वां स्थान दिया गया है। तांबे को 97वां और सोने को 76वां स्थान दिया गया है।
3. चांदी सोने के बाद सबसे लचीली धातु है। सिर्फ 29 ग्राम चांदी की ढाई किलोमीटर लंबी बारीक तार बनाई जा सकती है। पर 29 ग्राम सोने की तार 8 किलोमीटर से ज्यादा लंबी होगी।
4. चांदी में 95% प्रकाश को परिवर्तित करने की समता है। यह सभी तत्वों से ज्यादा है। इस कारण से चांदी का उपयोग उच्च स्तर के शीशे बनाने के लिए, दूरबीनें, microscope और सौर पैनल बनाने के लिए किया जाता है।
5. ‘चांदी’ और ‘धन’ शब्दों के लिए चौदां से ज्यादा भाषाओं में एक ही शब्द है।
6. चांदी का उपयोग एक ऐसा तेज़ाब बनाने के लिए किया जाता है जो कि cloud seeding में उपयोग होता है। Cloud seeding एक ऐसी तकनीक है जिसका उपयोग समय से पहले वर्षा कराने और चक्रवातों को नियंत्रण में रखने के लिए किया जाता है।
7. चांदी का उपयोग भोजन पदार्थों खासकर मिठाइयों की सजावट के लिए किया जाता है। चांदी के कण मनुष्य के शरीर अंदर जाने से कोई हानी नही होती। चांदी में कीटाणुओं को नष्ट करने की समता होती है।
8. प्राचीन मिस्त्र और मध्य युरोप में चांदी सोने से ज्यादा कीमती थी।
9. वर्तमान समय में नई दूनिया के देश ही ज्यादातर चांदी का उत्पादन करते हैं। उत्तरी अमरीका का मैक्सिकों सबसे ज्यादा चांदी का उत्पादन करता है, इसके बाद पेरू का स्थान आता है।
10. कई लोग Silver को धारण करना लाभकारी मानते हैं। उनका मानना है कि चांदी न केवल दृढ़ता, शांति और संयम पाने का एक अचूक उपाय है बल्कि चांदी सुंदरता को भी निखारता है।
11. अब तक 6 हज़ार साल पुरानी चाँदी की चीजें खोजी गई हैं। इतिहासकारों का मानना है कि इसकी खोज इससे एक हज़ार साल पहले हुई थी।
12. चाँदी सोने, तांबे, सीसा और लोहे के साथ खोजे गए पहले पांच तत्वों में से एक है।
13. अर्जनटीना देश का नाम स्पेनिश भाषा के एक विशेषण ‘argentino’ से आया है जिसका अर्थ होता है – चांदी-जैसा। ऐसा इसलिए जब स्पेनिश हमलावर यहां पहली बार आए थे, तब यहां के लोगों ने उन्हें चाँदी की चीजें उपहार में दी थी।
14. अमेरिका की खोज और स्पेनिश विजयकर्ताओं द्वारा चांदी की लूट के साथ, मध्य और दक्षिण अमेरिका 18 वीं शताब्दी की शुरुआत तक चांदी के प्रमुख उत्पादक बन गए।
15. चांदी पौराणिक कथाओं में एक निश्चित भूमिका निभाती है और एक रूपक और लोककथाओं में इसका विभिन्न उपयोग पाया गया है।
16. लोककथाओं में, चांदी को आमतौर पर रहस्यवादी शक्तियों के रूप में माना जाता था: उदाहरण के लिए, चांदी से डाली गई गोली को अक्सर ऐसे लोककथाओं में एकमात्र हथियार माना जाता है जो एक वेयरवोल्फ, चुड़ैल या अन्य राक्षसों के खिलाफ प्रभावी होता है।
17. पृथ्वी की पपड़ी में चांदी की प्रचुरता 0.08 भाग प्रति मिलियन है, लगभग पारे के समान ही। यह ज्यादातर सल्फाइड अयस्कों में होता है, विशेष रूप से एकैन्थाइट और अर्जेंटाइट, Ag2S।
18. चांदी आमतौर पर प्रकृति में अन्य धातुओं के साथ, या खनिजों में पाया जाता है जिसमें चांदी के यौगिक होते हैं, आमतौर पर गैलेना (लेड सल्फाइड) या सेरुसाइट (लेड कार्बोनेट) जैसे सल्फाइड के रूप में।
19. कमर्शियल-ग्रेड फाइन सिल्वर कम से कम 99.9% शुद्ध होता है, और 99.999% से अधिक शुद्धता उपलब्ध होती है।
20. 2014 में, मेक्सिको चांदी का शीर्ष उत्पादक था (दुनिया के कुल 26,800 टन का 5,000 टन या 18.7%), इसके बाद चीन (4,060 टन) और पेरू (3,780 टन) का स्थान है।
Comments
Post a Comment