England के बारे में यह 29 बातें शायद आप ना जानते हों !

Amazing England Facts in Hindi

England दुनिया का एक ऐसा देश है जिसने विश्व की 88% भूमि पर राज किया है। तभी तो England के बारे में कहा जाता था कि इसके साम्राज्य में सूरज कभी भी अस्त नहीं होता। इस देश ने भारत, अमेरिका सहित तकरीबन 50 और देशों पर अपना राज किया है। आज हम आपको इंग्लैंड के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताते हैं जिन्हें पढ़ कर आप को इस देश के बारे में कुछ अनुठी बातें पता चलेगी।

इंग्लैंड के रोचक तथ्य – Amazing England Facts in Hindi

1. England को यूरोप महाद्वीप में गिना जाता है। मगर यह यूरोप की मुख्य भूमि से 110 किलोमीटर परे ग्रेट ब्रिटेन टापू पर स्थित है। ग्रेट ब्रिटेन टापू का लगभग 75ज्ञ भाग इंग्लैंड का है और बाकी वेल्स, सकॉटलैंड और दक्षिणी आयरलैंड का है।

2. 1666 में लंदन में लगी भयानक आग में लगभग आधा लंदन जल गया था, उसमें सिर्फ 6 लोग घायल हुए थे जबकि किसी की भी मौत नही हुई थी।

3. यूनाटेड किंगडम में 8,500 भारतीय भोजनालय हैं। यह इस देश के समस्त भोजनालयों का 15% है।

4. इंग्लैंड की पहली Telephone directory में मात्र 25 नाम थे।

5. England में 30,000 से ज्यादा लोगों का नाम John Smith है।

6. इंग्लैंड, अमेरिका से 74 गुना, ऑस्ट्रेलिया से 59 गुना और जापान से 3 गुना छोटा है। पर इंग्लैंड की आबादी ऑस्ट्रेलीया से 2.5 गुना ज्यादा और जनसंख्या घनत्व जापान से 2.5 गुना ज्यादा है।

7. इंग्लैंड में अब तक सबसे ज्यादा तापमान 38.5°C दर्ज किया गया है जबकि भारत में मई और जून में रोजाना तापमान अकसर 40°C के लगभग होता है।

8. इंग्लैंड में लगभग 300 भाषाएँ बोली जाती हैं।

9. भारत दुनिया में चाय का सबसे बड़ा उत्पादक है मगर प्रति व्यकित चाय पीने के हिसाब से इंग्लैंड दुनिया में सबसे आगे है।

10. मध्यकालीन England में जानवरों द्वारा कोई जुर्म करने पर उन्हें सजा दी जाती थी।

11. अमेरिका का राष्ट्रगान एक अंग्रेज द्वारा रचा गया है।

12. इंग्लैंड का विंडसर कैसल दुनिया का सबसे पुराना और बड़ा शाही घराना है।

13. इंग्लैंड की भूमि से 5 किलोमीटर तक की दुरी के समुंदर तक जितनी भी मछलियां, व्हेल और डॉल्फिन है उन पर इंग्लैंड की रानी का अधिकार है।

JK Rowling in Hindi

14. England की J.K. Rowling पहली ऐसी महिला हैं, जिन्हें किताबें बेचकर 1 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई हुई है। इन्होंने हैरी पॉटर सीरीज़ लिखी थीं।

15. लंदन में वर्तमान समय में रह रहे 25% लोग किसी अन्य देश के हैं।

16. 827 ईसवी से लेकर अब तक इंग्लैंड के 74 राजे और रानियां हुई हैं।

17. वर्तमान समय में खेले जाने वाले ज्यादातर खेल इंग्लैंड में शुरू हुए है। जैसे कि फुटबॉल, क्रिकेट, रगबी,हॉकी, तीरंदाजी आदि।

18. England में सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल फुटबॉल है और इसके बाद क्रिकेट का नम्बर आता है।

19. दुनिया का सबसे पुराना चिड़ियाघर और सबसे बड़ा अजायबघर इंग्लैंड में है।

20. दक्षिणी इंग्लैंड उत्तरी इंग्लैंड से ज्यादा ठंडा है। इसके पूर्वी भाग में पक्षि्मी भाग से ज्यादा वर्षा होती है।

21. England में मुर्गो की गिणती मनुष्यों से ज्यादा है।

22. मध्यकालिन इंग्लैंड में बड़े अपराध करने वाले मुजरिमों को मौत तक पानी में रख कर उबाला जाता था।

23. गोल्फ खेल पर इंग्लैंड के राजा King James II द्वारा 1457 में प्रतिबंध लगा दिया था।

24. England शब्द की उत्पत्ति Angles जनजाति के नाम के हुई है। यह जनजाति जर्मनी और डेनमार्क से निकलकर करीब 2200 साल पहले England में बसी थी। आगे चलकर यह Angles अंग्रेज़ (English) कहलाए।

25. England की कोई भी जगह समुद्र से 113 किलोमीटर से ज्यादा दूर नहीं है।

26. United Kingdom में अगर कोई व्यक्ति अपना 100वां साल मनाता है, तो उसे महारानी से व्यक्तिगत रूप से बधाई कार्ड मिलता है।

27. जब शाही घराने के किसी व्यक्ति की शादी होती है, तो पूरे देश में एक दिन का राष्ट्रीय अवकाश मनाया जाता है। आख़िरी बार ऐसा 29 अप्रैल 2011 को हुआ था, जब प्रिंस विलियम और कैथरीन मिडलटन की शादी हुई थी।

28. साल 2008 की आर्थिक मंदी के कारण इंग्लैंड के Central Bank को जमा राशि पर ब्याज दर 5% से घटाकर 0.10% तक करनी पड़ी, ताकि लोग बैंक में पैसा जमा करना कम करें और खर्च करें, जिससे मार्केट में डिमांड बढ़ेगी।

29. ब्रिटेन में 2020 में लगभग 30 हज़ार करोड़ रूपए की पसंदीदा नंबर प्लेटों की बिक्री हुई थी। यह नंबर महंगे के साथ-साथ साधारण वाहनों के लिए भी ख्रीदे गए। ब्रिटेन की पहली नंबर प्लेट DY 1 नवंबर 1903 को जारी की गई थी।

Related Pages

Comments