चीन के बारे में 50 रोचक तथ्य | Amazing Facts About China in Hindi

China in Hindi

चीन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। वर्तमान समय में इसकी कुल आबादी 141 करोड़ से ज्यादा है। ये आबादी संसार की कुल आबादी का 18.54% हिस्सा है। इसके सिवाए ये क्षेत्रफल के हिसाब से रूस, कनाडा, और अमेरीका के बाद चौथा सबसे बड़ा देश है। हमारे भारत की तरह चीन की संस्कृति भी 5000 साल पुरानी है। इसके इतिहास में भी भारत की तरह कई उतार-चढ़ाव आए और आखिर में 1949 ईसवी में वर्तमान चीन अस्तितव में आया। 1949 से लेकर चीन ने बहुत तरक्की की है और दुनिया में यह दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्वस्था बन चुका है। आइए इस देश के बारे में कुछ रोचक तथ्य जानते हैं-

चीन के बारे में 50 रोचक तथ्य – Amazing Facts About China in Hindi

1. पिछले एक दशक में चीन का आर्थिक विकास अमरीका से 7 गुना ज्यादा रहा है।

2. दुनिया के 85% बनावटी क्रिसमस ट्री और 80% खिलौने China में बनाए जाते हैं।

3. चीन की 59.3% आबादी शहरी है और पूरे देश के लोगों की औसत आयु 37.3 साल है।

4. दुनियाभर में जहां अंडो को पानी में उबाला जाता है, तो वही चीन में लड़को के पेशाब में अंडे उबाले जाते हैं।

5. दुनिया का सबसे पुराना कागज का टुकड़ा चीन में पाया जाता है जो पहली जा दूसरी सदी ईसा-पूर्व पुराना है। यह कागज का टुकड़ा बहुत मजबूत है और किसी समय कपड़े बनाने में उपयोग किया जाता है।

6. चीन में रेशम के कपड़े 3000 ईसा-पूर्व से बन रहे हैं। रोमन चीन को ‘सैरिका’ नाम से जानते थे जिसका अर्थ है ‘रेशम का देश’। चीनीयों ने रेशम के कीड़े से रेशम का कपड़ा बनाने की तरकीब छुपा के रखी थी। अगर कोई भी इस तरकीब को किसी और देश को बताने के मकसद से पकड़ा जाता तो उसे मृत्यु दंड दिया जाता था।

7. चीन की ‘एक बच्चा’ नीति के कारण लड़कियों की की संख्या में भारी कमी आई है। चीन में लड़कों की गिणती लड़कियों से 3 करोड़ 20 लाख ज्यादा है इसलिए भविष्य में अनेकों नौजवान अपने लिए पत्नी नही ढुंढ सकेंगे। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए चीन ने इस नीति का त्याग कर दिया है।

8. China में स्वादिष्ट भोजन के नाम पर हर साल 40 लाख बिल्लियां खाई जाती हैं।

9. दुनिया का सबसे बड़ा shopping mall चीन में है। पर ये साल 2005 तक 99% खाली था।

10. 2030 में चीन के शहरों में जितनी आबादी होगी वह दुनिया के तीसरे सबसे बड़े आबादी वाले देश अमेरिका की आबादी से ज्यादा होगी।

11. इटली में ईसाई धर्म का जन्म हुआ है। फिर भी चीन में 5 करोड़ 40 लाख ईसाई रहते है और ईटली में केवल 4 करोड़ 74 लाख।

12. China में अमीर लोग अपने बदले दूसरो को जेल भेज सकते हैं।

13. चीन में सबसे ज्यादा जुडवां बच्चे पैदा होते है।

14. अगर हम चीन और बाकी दुनिया, दोनो को अलग-अलग मान लें, तो जितने लोगो को मौत की सजा बाकी दुनिया में दी जाती है उससे 3 गुना ज्यादा अकेले चीन में लोगो को मौत की सजा दे दी जाती है।

15. China में खुदकुशी की इतनी घटनाएं होती हैं कि आपको नदी में से डेड Body निकालने की भी नौकरी मिल सकती है।

16. चीन की भाषा ‘मंडारिन’ जिसे हम चीनी भाषा भी कहते हैं, दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली मात्र भाषा है। दूसरे नंबर पर अंग्रेजी है।

17. 2008 में चीन ऐसा तीसरा देश बना जिसने सफलतापूर्वक एक मनुष्य को अंतरिक्ष में भेजा। सबसे पहले रूस ने भेजा था और उसके बाद अमरीका ने। 27 सितंबर 2008 को झाई झीगैंग अंतरिक्ष में चलने वाले सबसे पहले चीनी अंतरिक्ष यात्री बने।

18. चीन की दीवार मानव द्वारा बनाई गई सबसे बड़ी चीज है जोकि अंतरिक्ष से भी दिखती है। इसकी लम्बाई 8,848 किलोमीटर है।

19. चीन में जब सैनिको को ट्रेनिंग दी जाती हैं, तो उनकी uniform की काॅलर में पिन लगा दी जाती हैं ताकि वे अपनी गर्दन ऊपर ही रखें। अगर गर्दन नीचे की, तो पिन चुभ जाएगी।

20. टॉयलेट पेपर की खोज 1300 ईसवी में चीन मे हुई थी। पर यह सिर्फ राज घराने के लोगो के लिए होता था।

21. चीन में ही कागज, कम्पास(दिशा सूचक), बारूद और छापेखाने की खोज हुई।

22. चीनीयों नें 3000 साल पहले पतंग की खोज की। चीनी पतंग का प्रयोग युद्ध में दुश्मन को डराने के लिए भी करते थे और मनोरंजन के लिए भी।

23. चीन के पश्चिम से पूर्व के इतने विस्तार के बावजूद भी इमसें भी भारत की तरह एक ही समय खंड़ है। चीन में +5:00 है और भारत का +5:30 ।

24. कई इतिहासकार यह मानते है कि फुटबॉल की खोज 3 हज़ार साल पहले में चीन में ही हुई थी।

25. चीन में ज्यादातर लोगो का पसंदीदा शौक टिकटे इक्ट्टठी करना है।

26. 103 ईसवी में जेंह हीग नामक चीनी खगोलशास्त्री ने एक ऐसे यंत्र की खोज की थी जो भूकंप को माप सकता था।

27. चीन के लोगो ने ही आइसक्रीम और न्युडल जैसे पकवानो की खोज की थी।

28. चीन के एक सरकारी कर्मचारी सु सोंग ने 1088 से 1092 में सबसे पहले एक मकैनीकल घड़ी बनाई थी। यह समय के साथ-साथ तारों की स्थिती भी बताती थी।

29. चीन में प्राकृतिक गैस(CNG) का उपयोग ईसा से चार सदीयों पहले भी ताप के स्त्रोत के रूप में किया जाता था।

30. ईसा से दूसरी सदी पहले ही चीनीयों ने यह जान लिया था कि खून हमारे पूरे शरीर में निरंतर चक्कर लगाता रहता है। जबकि युरोप में यह बात 17वी सदी तक पता ही नही थी। युरोप में विलियम हारवे(1578-1657) ने इस चक्र की खोज की थी।

31. माना जाता है तीर कमान का उपयोग भी सबसे पहले चीन में ही किया गया था।

32. चीन के संघाई शहर में लाल रंग की कार रखना गैरकानुनी है।

33. China में, साल 2009 से ही Facebook, Twitter और अमेरिका के एक नामी अख़बार The New York Times पर बैन हैं।

34. China में 3 करोड़ लोग गुफा जैसे घरो में रहते हैं।

35. China में हर 30 सैकेंड में एक विकलांग बच्चे का जन्म होता हैं।

36. साल 2025 तक चीन में न्यूयॉर्क जैसे 25 शहर होंगे।

37. चीन में एक लड़के ने iPad खरीदने के लिए अपनी किडनी बेच डाली थी।

38. China में एक शख्स को 12 साल की सज़ा इसलिए दी गई थी क्योंकि उसने चीनी प्रजाति के आखरी बाघ को मारकर खा लिया था।

39. हर साल चीन के बहुत से छात्र दूसरे देशों में पढ़ाई करने के लिए जाते हैं, लेकिन इनमें से 70% चीन वापिस नहीं आते और उन्हीं देशों के नागरिक बन जाते हैं, जहां वो पढ़ाई करते हैं।

40. चीन में Internet की लत से परेशान लोगो के इलाज के लिए कैंप भी लगाए जाते हैं।

41. China दुनिया का वो देश हैं, जहां सबसे ज्यादा पत्रकार और Internet इस्तेमाल करने वाले लोग जेल में बंद हैं। असल में चीन में वामपंथी सरकार का दबदबा है, जो अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज़ को दबा देती है।

42. चीन में औद्योगिक विकास इतना ज्यादा हैं, क्योंकि यहां कोई भी बिजनेस शुरू करने के लिए केवल 38 दिन का समय लगता है।

44. दुनियाभर के सुअरों की कुल आबादी का 50% हिस्सा चीन में पाया जाता है।

45 2011 से 2013 के बीच चीन ने इतने सीमेंट का उपयोग किया, जितना अमेरिका ने पूरी 20वीं सदी में नहीं किया था।

46. दुनिया में हर साल कोयले के कुल उत्पादन का 50% हिस्सा अकेला चीन खप्त कर देता है। शायद यही कारण है कि दुनिया के 29% हवा प्रदूषण के लिए चीन जिम्मेदार है।

47. आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत का कुल जितना बजट है, उससे ज्यादा तो चीन सिर्फ शिक्षा पर ही खर्च कर देता है। 2019-20 का भारत का कुल बजट 27.86 लाख करोड़ रूपए था, जबकि चीन 2019 के पहले 10 महीनों में ही शिक्षा पर 29.58 लाख करोड़ रूपए खर्च कर चुका था। इस दौरान भारत का शिक्षा बजट सिर्फ 65 हज़ार करोड़ रूपए था।

48. जिस तरह से दुनिया हमारे भारत को India नाम से जानती है, और हम हिंदी में भारत कहते हैं, उसी तरह से चीनी लोग अपने देश को ‘झोंग्गुओ’ (Zhongguo) कहते हैं। झोंग्गुओ का शाब्दिक अर्थ होता है- ‘middle kingdom’. अर्थात् वो देश, जो दुनिया के मध्य में है।

49. चीन के सुपर स्टार जैकी चैन का असली नाम चैन कोंग सोंग है।

50. यहां 120 करोड़ लोगों के सरनेम 100 सरनेम में से एक है। चीन में सबसे ज्यादा जो उप नाम चलते हैं वो हैं वांग, ली, झांग, लिउ और चेन। चीन में 43.3 करोड़ लोगों के नाम के आगे वांग, ली, झांग, लिउ या चेन सरनेम लगा है। चीन के सरकारी आंकड़ों के अनुसार ये देश की पूरी आबादी का 30 फीसदी हिस्सा है। (Source)

Related Posts

Comments