नीदरलैंड के बारे में 34 रोचक तथ्य | Netherlands in Hindi

Netherlands facts in hindi
Amazing Facts About Netherlands in Hindi

नीदरलैंड यूरोप महाद्वीप का एक देश है। यह उत्तरी-पूर्वी यूरोप में स्थित है। इसकी उत्तरी तथा पश्चिमी सीमा पर समुद्र स्थित है, दक्षिण में बेल्जियम और पूर्व में जर्मनी है। नीदरलैंड को अक्सर हॉलैंड भी कह दिया जाता है। ‘डच्च’ शब्द का उपयोग नीदरलैंड के निवासियों तथा इसकी भाषा के लिए किया जाता है। आइए इस देश के बारे में कुछ रोचक तथ्य जानते हैं-

नीदरलैंड के बारे में 34 रोचक तथ्य – Netherlands in Hindi

1. नीदरलैंड में किसी सैनिक का अपने से बड़े अफसर को salute मारना जरूरी नहीं है।

2. नीदरलैंड बड़ा हिस्सा समुद्र तल से नीचे होने के कारण इसने अपने समुद्री किनारों पर 1400 किलोमीटर की लंबी दीवारें बनाई हुई हैं ताकि समुद्री पानी देश के अंदर दाखिल न हो। अगर यह दीवारें हटा दी जाएं तो 40% नीदरलैंड पानी में डूब जाएगा।

3. Netherlands के लोगों के कद की औसत लंबाई दुनिया में सबसे ज्यादा है। यहाँ पुरुषों की औसत ऊंचाई पांच फीट साढ़े ग्यारह इंच है, लेकिन दक्षिणी नीदरलैंड में यह औसत एक इंच कम है।

4. नीदरलैंड पहला देश है जिसने समान लिंग के लोगों के विवाह करने को कानूनी करार दिया। यह कानून 2001 में बना था और इसके एक महीने बाद ही दो पुरुषों ने नीदरलैंड में शादी कर ली थी।

5. नीदरलैंड यूरोप में सबसे ज्यादा सूअर का मास और इससे बने पदार्थों को दूसरे देशों में भेजता है।

6. हॉलैंड नीदरलैंड के पश्चिमी भाग को कहा जाता है। लेकिन देश का आधिकारिक नाम ‘नीदरलैंड’ ही है।

7. Netherlands में वेश्यावृति (prostitution) को कानूनी मान्यता प्राप्त है पर शर्त यह है कि लड़कियों की उम्र 18 साल जा इस से ज्यादा और उनके ग्राहकों यानr कि लड़कों की उम्र 16 जा इससे ज्यादा होनी चाहिए।

8. नीदरलैंड में 8 जेलों को बंद करना पड़ा था क्योंकि उनमें अपराधियों की कमी थी।

critsimictree
क्रिस्मिस ट्री

9. नीदरलैंड के हर शहर के मुख्य चौरस्ते पर एक ‘क्रिसमस ट्री’ है।

10. औसतन एक डच वासी एक साल में 74 लीटर शराब पी जाता है। शराब पीने वालों में पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी शामिल हैं।

11. इस देश के इतिहास में साल 1672 को ‘disaster year’ (आपदा वर्ष) कहा जाता है क्योंकि इस साल इस पर इंग्लैंड और फ्रांस समेत कई राज्यों ने हमला कर पूरी तरह से बर्बाद कर दिया था। यह भी कहा जाता है कि नाराज़ डच लोगों की भीड़ ने नीदरलैंड की हार की वजह से अपने ही प्रधानमंत्री को मारकर खा लिया था।

12. 2007 में नीदरलैंड में The Great Donor Show नाम का एक reality show हुआ था। इस show में 25 लोग जिन्हें किडनी की जरूरत थी एक मर रही 37 साल की महिला की किडनी के लिए संघर्ष करते हैं।

13. नीदरलैंड के 86% लोग अंग्रेजी को दूसरी भाषा के तौर पर उपयोग करते हैं।

14. नीदरलैंड का कुल क्षेत्रफल 41,543 वर्ग किलोमीटर है जो कि दुनिया में 131वे स्थान पर है और आबादी 1 करोड़ 72 लाख। इसका क्षेत्रफल भारत के 20 राज्यों से कम है जबकि आबादी 24 राज्यों से कम है। इसका क्षेत्रफल हरियाणा(42,212) से थोड़ा कम है।

15. डच लोग 400 ईस्वी से पनीर बनाते आ रहे हैं। इसके सिवाए यह हर साल सात अरब यूरो का पनीर निर्यात भी करता है जो कि दुनिया में सबसे ज्यादा है।

16. इतना छोटा देश होने के बावजूद भी इसमें 100 के करीब अजायब घर हैं।

17. हवा से चलने वाली पवन-चक्की का उपयोग पानी निकालने के लिए नीदरलैंड में सैकड़ों सालों से हो रहा है। यहां पर एक जगह कई सौ साल पहले की 1000 पवन-चक्कियां आज भी मौजूद है जो कि आज भी काम करती है। किसी समय इस जगह पर 10,000 के करीब पवन-चक्कियां होती थी।

18. नीदरलैंड का मौसम वर्षा वाला होने के कारण भी यहां के लोग छतरी की जगह ‘रेनकोट’ का उपयोग ज्यादा करते हैं, क्योंकि जब बारिश आती है तो इसके साथ तेज हवा भी चलती है जिसके कारण उनकी छतरियां उड़ जाती हैं।

19. यहां के लोग साइकिल बहुत ज्यादा चलाते हैं। लगभग प्रत्येक व्यक्ति के पास एक साइकिल जरूर है।

20. यहां के केवल 3% लोग ही खेतीबाड़ी करते हैं।

21. अंतरराष्ट्रीय अदालत नीदरलैंड के ‘हेग’ (Hague) शहर में है।

22. देश की राजधानी एम्सटर्डम (Amsterdam) में 1,281 पुल हैं।

23. डच भाषा में नीदरलैंड का मतलब है “low country”। इसका एक चौथाई हिस्सा समुद्र तल से एक मीटर से भी कम है।

24. 2007 की एक रिपोर्ट के अनुसार नीदरलैंड बच्चों के लिए सबसे अच्छा देश है।

25. नीदरलैंड का राष्ट्रीय गान सबसे पुराना है। यह 1568 में लिखा गया था पर इसे आधिकारिक मान्यता 1932 में मिली थी। नीदरलैंड का ध्वज भी 1572 का है जो तीन रंगों वाला सबसे पुराना झंडा है।

orange carrots hindi
संतरी गाजरें

26. संतरी रंग की गाजर सबसे पहले नीदरलैंड में ही उगाई गई थी और संतरी रंग नीदरलैंड का राष्ट्रीय रंग है।

27. डच्च पहले युरोपियन थे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को खोजा था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को ‘New Holland’ का नाम दिया था।

28. जैसे 1947 तक भारत इंग्लैंड की एक बस्ती था वैसे ही इंडोनेशिया 1945 तक नीदरलैंड की बस्ती थी। अभी भी कई इंडोनेशीयन लोग डच भाषा बोल लेते हैं।

29. 10 मई 1940 को जब हिटलर की नाजी सेना ने नीदरलैंड पर धावा बोला, तो नीदरलैंड ने 5वें दिन ही सरेंडर कर दिया।

parliament building of netherlands

30. नीदरलैंड का संसद भवन ‘Binnenhof‘ दुनिया के सबसे पुराने संसदीय भवनों में से एक है जिसका उपयोग आज भी हो रहा है। Binnenhof में स्थित संसदीय इमारतों का निर्माण 13वीं सदी में हुआ था।

31. माइक्रोस्कोप, टेलीस्कोप, पेंडुलम घड़ी का आविष्कार 16वी और 17वी सदी में नीदरलैंड में हुआ था।

32. डच कंम्पनी ‘Philips’ ने 1967 में ऑडियो टेप की, 1972 में वीडीयों टेप की, 1982 में C.D की और 1985 में C.D-ROM की खोज की थी।

33. 2010 में Netherlands में प्रतिशत के हिसाब से सबसे ज्यादा लोगो के पास Broadband का connection है। (लगभग 38% लोगो के पास)

34. नीदरलैंड्स में कुल कारों में 55% और नार्वे में 53% इलेक्ट्रिक हैं।

Related Posts

Tags : About Netherlands in Hindi, Netherlands facts in Hindi, Netherlands in Hindi.

Comments