Japan एशिया महाद्वीप में स्थित देश एक प्रमुख है। यह देश चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों से मिलकर बना हुआ है। यह द्वीप एशिया के पूर्वी समुद्र तट, यानि प्रशांत महासागर में स्थित हैं। इसके निकटतम पड़ोसी चीन, कोरिया तथा रूस हैं। जापानी अपने देश को ‘निप्पन’ कहते हैं, जिसका अर्थ है –‘सूर्य निकास’ है। जापान की राजधानी टोक्यो है और उसके अन्य बड़े महानगर योकोहामा, ओसाका और क्योटो हैं। जापान लगभग 6852 द्वीपों से मिलकर बना है पर इन में सिर्फ केवल 340 द्वीप ही 1 वर्ग किलोमीटर से बड़े हैं। इसके केवल चार द्वीप ही इसके क्षेत्रफल का 97% हिस्सा हैं जबकि बाकी के 6849 द्वीप केवल 3% हिस्सा ही घेरते हैं।
एक चीनी लेख में जापान के इतिहास का पहला सबूत मिलता है। इसमें एक ऐसे राजनीतिज्ञ के चीन दौरे की बात लिखी है, जो पूर्व के किसी द्वीप से पहुंचा था। छठी शताब्दी में चीन से होकर बौद्ध धर्म जापान पहुंचा।
आइए इस देश के बारे में कुछ रोचक तथ्य जानते हैं-
जापान के बारे में रोचक तथ्य – Amazing Facts About Japan in Hindi
1. Japan का 70 फीसदी हिस्सा पहाड़ी है और इसमें 200 ज्वालामुखी भी हैं।
2. जापान के तैसीरोजिम्मा द्वीप को ‘Cat island’ कहा जाता है। इसमें लोगो की गिणती 100 है जबकि बिल्लियों संख्या लगभग 400 है। इस द्वीप पर कुत्तों को लाना मना है।
3. जापान में 1 जनवरी को नववर्ष का स्वागत मंदिर में 108 घंटियाँ बजा कर किया जाता है।

4. ‘फुगु’ जापान में लोकप्रिय पकवानों में से एक है। यह एक जहरीली मछली का पकवान है जो बेहद स्वादिष्ट होती है। सिर्फ लाइसैंस वाले रसोइये ही इसे बना सकते हैं और वह इसे ग्राहकों को बेचने से पहले खुद चख के देखते हैं कि कहीं यह जहरीली तो नहीं। फुगु का लाइसैंस प्राप्त करने के लिए 7 ले 11 साल की ट्रेनिंग लेनी जरूरी है।
5. भारत का क्षेत्रफल जापान से 18 गुना ज्यादा है जबकि आबादी 10 गुना ज्यादा। जापान के 13% हिस्से में खेती होती है जबकि भारत के 47% पर। जापान में प्रतिशत के हिसाब से सबसे ज्यादा बुढ़े रहते हैं जबकि भारत में 14 से 25 साल के युवा सबसे ज्यादा रहते हैं। इतना होने के बावजूद भी जापान दुनिया की अर्थव्यवस्था है, जबकि भारत चौथी।
6. Japan में 10 साल की उम्र होने तक बच्चों को कोई परीक्षा नहीं देनी पड़ती।
7. जापान के लोग सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे लोग हैं। यहां साक्षरता दर 100% है। यहां अखबारों और न्यूज चैनलों में भारत की तरह दुर्घटना, राजनिती, वाद-विवाद, फिल्मी मसालों आदि पर खबरें नही छपती। यहां पर अखबारों में आधुनिक जानकारी और आवश्यक खबरें ही छपती हैं।

8. Sumo जापान की सबसे लोकप्रिय खेल है। इसके अलावा बेसबॉल भी यहां काफी लोकप्रिय है।
9. हमारे देश के महान संत स्वामी रामतीर्थ एक बार जापान गये। वे रेल में यात्रा कर रहे थे कि एक दिन ऐसा हुआ कि उन्हें खाने को फल न मिले और उन दिनों फल ही उनका भोजन था। गाड़ी एक स्टेशन पर ठहरी तो वहाँ भी उन्होंने फलों की खोज की पर वे पा न सके। उनके मुँह से निकलाः “जापान में शायद अच्छे फल नही मिलते।” एक जापानी युवक प्लेटफार्म पर खड़ा था। वह अपनी पत्नी को रेल में बैठाने आया था, उसने यह शब्द सुन लिए। सुनते ही वह अपनी बात बीच में ही छोड़कर भागा और कहीं दूर से एक टोकरी ताजे फल लाया। वे फल उसने स्वामी रामतीर्थ को भेंट करते हुए कहे, “लीजिए, आपके ताजे फलों की ज़रूरत थी।” स्वामी जी ने समझा यह कोई फल बेचने वाला है और उनके दाम पूछे पर उसने दाम लेने से इनकार कर दिया। बहुत आग्रह करने पर उसने कहा, “आप इनका मूल्य देना ही चाहते हैं तो वह यह है कि आप अपने देश में जाकर किसी से यह न कहिएगा कि जापान में अच्छे फल नहीं मिलते।” इस गौरव की उँचाई का अनुमान आप दूसरी घटना सुनकर ही पुरी तरह लगा सकेंगे। एक दूसरे देश का निवासी एक युवक जापान में शिक्षा लेने आया। एक दिन वह सरकारी पुस्तकालय से कोई पुस्तक पढ़ने को लाया। इस पुस्तक में कुछ दुर्लभ चित्र थे। ये चित्र इस युवक ने पुस्तक नें से निकाल लिए और पुस्तक वापस कर आया। किसी जापानी विद्यार्थी ने यह देख लिया और पुस्तकालय को उसकी सुचना दे दी। पुलिस ने तलाशी लेकर वे चित्र उस विद्यार्थी के कमरे से बरामद किए और उस विद्यार्थी को जापान से निकाल दिया गया। मामला यहीं तक रहता, तो कोई बात न थी। अपराधी को दंड मिलना ही चाहिए पर मामला यहीं तक नहीं रूका और उस पुस्तकालय के बाहर बोर्ड पर लिख दिया गया कि उस देश का कोई निवासी इस पुस्तकालय में प्रवेश नही कर सकता।
10. जापान में छात्र और अध्यापक एक साथ मिलकर Classroom की साफ सफाई करते हैं।
11. Japan अमेजन वर्षावनों की लकड़ी का सबसे बड़ा ख्रीददार है और जापान चारों और से समुंदर से घिरा होने के बावजूद भी 27ज्ञ मछलिया दूसरे देशों से मंगवाता है।
12. जापान के लोगों की औसत आयु दुनिया में सबसे ज्यादा है – 82 साल । इस देश में 100 साल से ज्यादा उम्र के 50,000 लोग रहते हैं।

13. Vending मशीन वह मशीन होती है जिसमें सिक्का डालने से कोई चीज आदि निकल आती है जेसे कि noodles, अंडे, केले आदि। जब आप जापान में होंगे तो इन मशीनों को हर जगह पाएँगे। यह हर सड़क पर होती हैं।
14. मुसलमानों को नागरिकता न देने वाला Japan इकलौता देश है। जापान के किसी विश्वविद्यालय में अरबी या अन्य कोई इस्लामी भाषा नहीं सिखाई जाती।
15. जापान में 11 मार्च 2011 को आया भूकंप अब तक का सबसे ज्ञात तेज भूकंप है। जापान में हर साल लगभग 1500 भूकंप आते हैं, यानि कि हर दिन चार।
16. जापान अंतर्राष्ट्रीय रोक के बावजूद भी व्हेलों (Whales) का वैज्ञानिक शोध के नाम पर शिकार कर रहा है और अंत में बजारों में बेच देता है। Discovery channel पे ‘Whale wars’ नामक एक show चलता था जो इसी बात को दुनिया के सामने लाता था। फिर भी जापानी शिकार करने से बाज नही आ रहे।
17. जापानियो के पास “Sorry” कहने के 20 से ज्यादा तरीके हैं।
18. जापान में हत्या-दर यूरोप के देश एंडोरा के बाद सबसे कम है। यहां पर केवल 2,00,000 लाख लोगों के पीछे एक की हत्या होती है।
19. जापान दुनिया का इकलौता देश है जिस पर परमाणु बमों का हमला हुआ है। जैसा कि आप जानते ही होंगे कि अमरीका ने 6 और 9 अगस्त 1945 में हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु फेंके थे। इन बमों को ‘little-boy’ और ‘Fat-man’ नाम दिया गया था।
20. जापानी समय के बहुत पाबंद हैं। यहां तो ट्रेनें भी ज्यादा से ज्यादा 18 सेकंड लेट होती हैं।
21. जापान में जो किताबें प्रकाशित होती हैं उनमें से 20% Comic books होती हैं।
22. यहां साफ सफाई का बेहद ध्यान रखा जाता है। यह इसी बात से पता चलता है कि कुत्ता पालने वाला प्रत्येक जापानी नागरिक उसे घुमाते समय अपने साथ एक विशेष बैग रखता है, जिसमें वह उसका मल एकत्रित कर लेता है।
23. जापान में सबसे ज्यादा cartoon shows बनाए जाते हैं, इसने इस बिज़नेस में दुनियाभर का 60% market share अर्जित कर रखा है।
24. डोरेमोन कार्टून शो जापान में ही बनाया गया है। हम इसके हिन्दी संस्करण को ही टी.वी. पर देखते हैं।

25. जापान का क्योटो शहर इतना सुंदर है कि इसे दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी युद्ध सचिव द्वारा बमबारी सूची से हटा दिया गया था क्योंकि वो पहले क्योटो घूम चुका था और इसकी सुंदरता से काफी ज्यादा प्रभावित था।
26. जापानी लोगों के अनुसार काली बिल्ली उनके लिए भाग्यशाली होती है।
27. किसी भी गिफ्ट की रैपिंग को फाड़ना जापान में असभ्य माना जाता है। यानि कि अगर आप जापान में खुद को मिले गिफ्ट को देखना चाहते हैं, तो उसकी पैकिंग को बड़े आराम से खोलिएगा।
28. स्वीडन, स्विटज़रलैंड और जापान समेत, करीब 19 देश ऐसे हैं, जिन्होंने साल 2012 के बाद से बैंकों में जमा राशि पर निगेटिव इंट्रेस्ट लगा दिया। यानि बैंक में पैसा जमा करने पर जमा-कर्ता को ब्याज यानि रेट के हिसाब से चार्ज देना पड़ता है। ऐसा इसलिए किया गया, ताकि बाज़ार में डिमांड बढ़ाई जा सके।
29. चीन के करोना वायरस महामारी के कारण जापान मंदी में जाने वाला पहला देश था।
30. जापान का चीन से पहला युद्ध 1894-95 के दौरान मध्य कोरिया पर कंट्रोल को लेकर हुआ था। इसमें जापान की जीत हुई, इसके साथ ही कोरिया, मंचुरिया और ताईवान पर जापान का कब्जा हो गया।
31. जापान दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी वाला देश है। यह ऑटोमोबाइल सेक्टर में दुनिया के सबसे बड़े मैन्युफैक्चरर देशों में से एक है।
32. जापानी ट्रेनें दुनिया में सबसे ज्यादा सही समय पर चलती हैं। यहां ट्रेन औसतन 18 सेकेंड के लिए ही लेट होती है।
33. जापान के मोटाबो कानून के मुताबिक 40 साल से ऊपर की उम्र के पुरूषों की कमर 33.5 इंच से ज्यादा नहीं और औरतों की 35.4 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। लोगों को फिट रखने के लिए 2008 में यह नियम बनाया गया था।
Comments
Post a Comment