बिल गेट्स के बारे में 18 रोचक तथ्य | Bill Gates Facts in Hindi

Bill Gates Facts in Hindi

बिल गेट्स एक अमेरिकी software निर्माता हैं जिन्होंने अपने मित्र Paul Allen के साथ मिलकर Microsoft Company की नींव रखी थी।

दुनियाभर के computers में use किए जाने वाले operating system Windows और इसके common applications, जैसे कि Microsoft Office को devolpe करने का श्रेय बिल गेट्स को ही जाता है।

Company के उत्पाद इतने बड़े पैमाने पर बिकने के कारण गेट्स लंबे समय तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे। वर्तमान में भी वे Amazon CEO जेफ बेजोस के बाद दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

साल 2014 में उन्होंने Microsoft के CEO पद से इस्तीफ़ा दे दिया ताकि अपने द्वारा चलाई जा रही charitable organization ‘Bill & Melinda Gates Foundation‘ को समय दे सकें।

आइए, आपको बिल गेट्स के जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताते हैं-

बिल गेट्स के बारे में 18 रोचक तथ्य – Bill Gates Facts in Hindi

1. बिल गेट्स का पूरा नाम विलियम हेनरी गेट्स तृतीय है।

2. उन्होंने अपना पहला प्रोग्राम केवल 17 वर्ष की आयु में बेचा था जो कि उनके स्कूल के लिए टाइम टेबल का एक सिस्टम था।

3. बिल गेट्स को 1977 में रेड लाइट जंप करने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के कार चलाने के जुर्म में जेल की हवा खानी पड़ी थी।

4. बिल गेट्स के दो बेटियां और एक बेटा है। हर बच्चे को माता पिता से केवल 10 मिलियन डॉलर मिलेंगे जबकि उनकी संपत्ति 72 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा है।

5. बिल गेट्स का घर 66,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। यह वॉशिंगटन झील के किनारे बना है। यह घर अपनी डिज़ाइन, सुविधाओं और तकनीक के लिए प्रसिद्ध है।

6. बिल गेट्स का पहले एक कंम्पनी थी ‘Traff-O-Data’ जो ऐसे यंत्र बनाती थी जो कि सड़क पर स्थित किसी बिंदु से गुजरने वाली कारों की गिनती रिकार्ड करते थे।

7. बिल गेट्स भारत में ग़रीबों के पुनरूत्थान के लिए चलाए जा रहे फ़ाउंडेशन के कार्यक्रमों को देखने हर साल आते हैं।

8. बिल गेट्स हर सेकेंड में करीब 12,054 रूपए कमाते हैं यानि कि एक दिन में लगभग 102 करोड़ रूपए कमाते हैं।

9. बिल गेट्स अगर पूरी दुनिया में हर व्यक्ति को लगभग बराबर-बराबर रूपए बाटें तो हर एक के हिस्से में करीब 4,983 रूपए आएगें।

10. माइकल जार्डन अमरीका के सबसे महंगे एथलीट हैं, अगर वह अपनी हर महीने की कमाई जरा सी भी खर्च न करें तो बिल गेट्स के बराबर उन्हें पैसा इकट्ठा करने में 277 साल लग जाएगे।

11. बिल गेट्स ने programming computer बनाने 13 साल की आयु से ही शुरू कर दिए थे।

12. हमारे भारत के सबसे महंगे खिलाड़ी कप्तान धोनी हैं। अगर वह अपना पैसा बिलकुल खर्च न करें तो उन्हें बिल गेट्स के बराबर पैसा इकट्ठा करने में 35,000 साल लग जाएगें।

13. अगर बिल गेट्स का अपना कोई देश होता ते पुरी दुनिया में वह देश 37वा सबसे अमीर देश होता।

14. क्या आप को पता है कि बिल गेट्स को Computer Software programing से इतना प्यार था कि वह पढ़ाई छोड़ कर इस में ही लगे रहते थे जिसकी वजह से वह 11वी में फेल हो गए थे। मगर अपनी प्रतीभा के बलबूते उन्होंने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक कंम्पनी शुरू की और 3 दशक में ही दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।

15. बिल गेट्स एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गए हुए थे। वहां उन्होंने खाना खाने के बाद वेटर को टिप में सिर्फ 5 डॉलर ही दिए। इससे वेटर हैरान हो गया। बिल गेट्स ने उसकी हैरानी का कारण पूछा। इस पर वेटर ने कहा कि मैं इस बात से हैरान हुँ कि अभी कुछ ही देर पहले आपका बेटा खाना खाकर गया था और उसने टिप में 100 डॉलर दिए थे और उसके पिता जो दुनियाभर के सबसे धनी व्यक्ति हैं, उन्होंने उसे सिर्फ 5 डॉलर ही दिए। इस पर बिल गेट्स ने कहा कि – वो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का पुत्र है, जबकि मैं एक सामान्य वकील का बेटा हुँ।

bill gates and wife

16. गेट्स की जिंदगी में सबसे हैरान कर देने वाला मोड़ तब आया, जब मई 2021 में उन्होंने और उनकी पत्नी ने शादी के 27 साल बाद तलाक की घोषणा कर दी। इस खबर ने पूरी दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी। दोनों ने यह फैसला आपसी सहमति से लिया था।

17. बिल और मेलिंडा गेट्स ने साल 1994 हवाई के द्वीप लनाई में शादी की थी। बिल के दोस्तों के अनुसार, उन्होंने शादी का फैसला भावुकता में नहीं किया। शादी से पहले बिल गेट्स ने शादी के फायदे और नुकसान की एक लिस्ट बनाई। जब उन्हें फायदे ज्यादा दिखे, तो वो इसके लिए राजी हुए।

18. शादी वाले दिन बिल ने टापू के सभी हेलीकॉप्टर भी बुक कर लिए थे ताकि शादी में कोई भी बिन बुलाया मेहमान ना आए।

Related Pages

Comments