अमेरिका की 52 मजेदार बातें | America in Hindi

America in Hindi facts

अमेरिका का संक्षिप्त इतिहास – America ka Itihas

अगर संसार के सबसे विकसित देश की बात की जाए तो जुबान पे सबसे पहला नाम अमेरिका का आता है। क्रिस्टोफर कोलंबस 1492 ईसवी में भारत को जाने वाले रास्ते खोजने के लिए समुंदरी यात्रा पर निकल पड़े। पहले दो हफ्ते तो उन्हें ज़मीन का नामो निशान तक नजर नही आया मगर जब वह ज़मीन पर पहुँचे तो उन्हें लगा कि उन्होंने भारत को खोज लिया है। पर उन्होंने भारत को नहीं ब्लकि अमेरिका को खोज लिया था। सो इस तरह यूरोपीय लोग अमेरिका की भूमि से परिचित हुए। यूरोपीय देशों में अमेरिका को अपना उपनिवेश बनाने की होड़ चलती रही मगर अंत में इंग्लैंड सफल हुआ। इंग्लैंड ने भी भारत की तरह अमेरिका का भी बुरी तरह से आर्थिक शोषण किया। मगर 1773 ईसवी में जार्ज वाशिंगटन के नेतृत्व मे अमेरिका की 13 बस्तियों ने आजादी की घोषणा कर दी। इस नव देश ने 19वीं सदी के अंत तक अपनी सीमाओं का विस्तार जारी रखा और आधुनिक अमेरिका अस्तित्व में आया। अमेरिका के कुल 50 राज्य हैं। इनमें से दो राज्य अलास्का और हवाई मुख्य भूमि से अलग हैं। अलास्का को अमेरिका से कनाडा अलग करता है और हवाई राज्य प्रशांत महाशागर में स्थित है। इस देश की आबादी लगभग 33 करोड़ है और आबादी के लिहाज से यह चीन और भारत के बाद तीसरा सबसे बड़ा देश है। आइए इस विशाल और महान देश के बारे में कुछ रोचक तथ्य जानते हैं-

अमेरिका की 52 मजेदार बातें – America in Hindi

1. लगभग चार में से एक अमेरिकी नागरिक T.V. पर किसी न किसी show पर आया हुआ है।

2. अमेरिका में नागरिकों को जेल भेजने की दर दुनियाभर में सबसे ज्यादा है। अमेरिका दुनिया की 4.4% आबादी को संभाले बैठा है जबकि दुनिया भर के जेलों में बंद कैदियों में इसका 22% का योगदान है।

3. अमेरिका में लगभग 8 करोड़ 97 लाख कुत्ते हैं।

4. अगर आप अंग्रेजी भाषा में अमेरिका के सारे 50 राज्यों के नाम लिखे, तो आप सारे अक्षर प्रयोग कर लेगें सिवाए ‘Q’ के।

5. अमेरिका में कोई भी व्यक्ति दो बार से ज्यादा राष्ट्रपति नहीं बन सकता है। लेकिन फ्रैंकलिन डी. रूज़वेल्ट एक मात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो चार बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने। राष्ट्रपति पद के लिए वे चार बार चुने गए और 1933 से 1945 तक इस पर बने रहे।

6. 1867 में अमेरिका ने अलास्का के लिए रूस को केवल 72 लाख डॉलर दिए थे जो कि आज के हिसाब से 1 डॉलर प्रति एकड़ बनता है। अलास्का क्षेत्रफल के लिहाज से अमेरिका का सबसे बड़ा राज्य है।

7. अमेरिका का एक शहर है जिसका नाम है- Ding Dong!

8. अमेरिका की सबसे ऊँची पर्वत चोटी का नाम माउंट मैककिनले (Mount McKinley) है। इसे माउंट देनाली ( Mount Denali) भी कहा जाता है। इसकी ऊँचाई 6,194 मीटर है।

9. हर अमेरीकी अपने जीवन काल दौरान 465 पेड़ो के बराबर कागज़ का उपयोग करता है।

america information in hindi
Statue of Liberty

10. The Statue of Liberty सन 1884 में फ्रांस ने अमेरिका को उपहार में दिया गया था।

11. हवाई अमेरिका का सबसे नया राज्य है ओर यह 1959 में अमेरिका में शामिल हुआ।

12. अमेरिका का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर न्यूयॉर्क सिटी (81 लाख) है और इसके बाद लॉस एंजिल्स (38 लाख) और शिकागो (27 लाख) का नंबर आता है।

13. अमेरिका के मोंटाना शहर में पशुओं की संख्या मनुष्यों से 3 गुना ज्यादा है।

14. अमेरिका सबसे ज्यादा मोटापा ग्रस्त देश हैं। इसकी 33% आबादी मोटापे का शिकार है।

15. भारतीयों को 1924 तक अमेरिका की नागरिकता लेने का अधिकार नहीं था।

16. अमेरिका की जल सेना दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी जल सेना है और हवाई सेना पहले नंबर पर है।

17. अमेरिकी हर साल 50 लाख साइकिल यु ही फेंक आते हैं।

18. 69% अमेरिकियों की सालाना बचत 1,000 डॉलर से भी कम है। अमेरिकन 47% अपने वेतन के पैसों में से एक भी पैसा बचत के लिए नहीं रखते।

19. अमेरिकी हर साल 1 करोड 50 लाख हॉट डॉग खा जाते हैं।

20. अमेरिकी लोग दुनिया में किसी भी ओर देश के मुकाबले सबसे ज्यादा आईस क्रीम खा जाते हैं।

21. U.S.A. में 50 साल के बूढ़े इंसानों पर किये गये सर्वे में यह पता चला है की उनमें से केवल 12% लोग ही कह पाए की वे “बहुत खुश” हैं।

22. अमेरिकी हर साल 54-55 अरब डॉलर(लगभग 30 लाख करोड़) का जुआ खेलते हैं।

23. अमेरिकी अपना 90% समय घर के अंदर खर्च करते हैं। ज्यादातर अमेरिकन लोग दिन में 10 घंटे से भी ज्यादा समय किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग करने में व्यतीत करते है।

24. अमेरिकी लोग दुनिया में सबसे ज्यादा प्रदूषण फैलाते हैं।

25. हर 45 सैकेंड में, अमेरिका का एक घर आग से जल जाता है।

26. U.S.A. के आधे से भी ज्यादा राज्यों में, राज्य के सबसे अधिक भुगतान दिये जाने वाले सरकारी कर्मचारी फुटबॉल कोच है।

27. अमेरिकी हर साल 25 लाख प्लास्टिक के बोतल फेक देते हैं।

28. यू.एस.ए में हर एक घंटे में, एक नशे में धुत्त वाहन चालक द्वारा एक व्यक्ति को मार दिया जाता है।

29. अमेरिका में आप 16 साल की आयु होने पर ही कार चला सकते हैं, 18 का होने पर ही पिस्तौल रख और वोट डाल सकते हैं और 21 का होने पर ही शराब खरीद सकते हैं।

30. 2014 में, अमेरिका में पुलिस ने 1,100 लोगों की हत्या कर दी थी। उसी साल, पुलिस ने कनाडा में 14 लोग, चीन में 12 लोगो की हत्या की थी जबकि जर्मनी की पुलिस ने किसी को नहीं मारा था।

31. अमेरिका के 1% लोगों के पास अमेरिका का 33% धन है। जबकि 50% लोगों के पास सिर्फ 2.5% धन है।

32. अमेरिका में शादी करने वाले 8 जोड़ों में से 1 जोड़ा ऐसा होता है जिनकी शादी उनकी online दोस्ती के कारण हुई।

33. अमेरिका में हर महिला का औसतन वज़न 50 किलो है।

34. साल 1913 में अमेरिका में 10 लाख से भी ज्यादा कारों की बिक्री हुई थी।

35. एक घंटे में औसतन 60,000 लोग हवाई जहाज द्वारा अमेरिका के ऊपर से गुजर रहे होते हैं।

36. दुनिया की सबसे पहली Telephone directory 1878 में अमेरिका में छपी थी। इसमें सिर्फ 1 पेज था ओर उस पर 50 नाम दर्ज थे।

37. रूस के बाद अमेरिका दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी परमाणु शक्ति है।

38. अमेरिका में तकरीबन 23 लाख हिंदु हैं और हिंदु अन्य धर्मों के लोगों के मुकाबले औसतन सबसे ज्यादा अमीर और पढ़े-लिखे हैं। (अमेरिका में ‘हिंदू धर्म’ और ‘हिंदुओं’ की क्या स्थिती है? जानिए |)

30. अमेरिका में हर साल औसतन 800 चक्रवात आते हैं।

40. अमेरिका का सबसे पहला सिक्का 1794 में शुरू किया गया था। यह सिक्का चांदी का बना होता था।

41. लगभग हर अमेरीकी एक साल में 600 cold drinks पी जाता है।

42. अमेरिकी हर दिन 18 एकड़ की जगह जितना पिजा खा जाते हैं।

43. अमेरिका में 40% बच्चों को अविवाहित महिलाओं द्वारा जन्म दिया जाता है।

44. दुनिया की सबसे ज्यादा ईसाई आबादी अमेरिका में रहती है। लेकिन इस धर्म के सबसे प्रमुख त्योहार क्रिस्मस को 1836 में पहली बार छुट्टी घोषित किया गया। सबसे पहले अलबामा राज्य ने इसे छुट्टी घोषित किया था इसके बाद धीरे-धीरे पूरे देश में यह दिन छुट्टी का दिन बन गया।

45. अमेरिका में शादीशुदा लोगों के मुकाबले सिंगल लोग ज्यादा हैं। अमेरिका में हर 1 घंटे में 100 तलाक होते हैं।

hiv aids in hindi एड़स

46. अमेरिका में 12 लाख से ज्यादा लोग HIV Aids से ग्रस्त हैं।

47. जब यूरोप के श्वेत (गोरे) आप्रवासियों ने अमेरिका में बसना शुरू किया, तो वे अफ्रीका से हज़ारों-लाखों अश्वेतों को ग़ुलाम बनाकर वहां ले गए। वर्तमान समय में अमेरिका की 33 करोड़ आबादी में से लगभग 4 करोड़ लोग अफ्रीकी मूल के अश्वेत (काले) हैं।

48. अमेरिकी लोगों की खप्तकारी जीवनशैली का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अगर दुनिया के तौर-तरीके अमेरिकी लोगों जैसे हो जाएं, तो दुनिया को अपनी ज़रूरतों के लिए हर साल कम से कम 5 धरती चाहिए होगी।

49. यहां की नॉर्थ-वेस्टर्न यूनिवर्सिटी के मुताबिक, यदि अमेरिका में चार में से एक कार इलेक्ट्रिक हो जाए तो हेल्थ सेक्टर में 1.2 लाख करोड़ रूपए बचेंगे।

50. अमेरिका में 1955 में खराब वैक्सीन की वजह 40 हजार स्वस्थ बच्चे पोलियो के शिकार हो गए थे। कम से कम 51 बच्चे पैरालाइज्ड हो गए थे और 5 की मौत हो गई थी। ये वैक्सीन जल्दबाजी में लॉन्च की गई थी।

51. 33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में आम नागरिकों के पास 39 करोड़ हथियार हैं।

52. 1964 में अमेरिका में टीवी पर Quiz Game Show ‘Jeopardy‘ (ज्योपार्डी) शुरू हुआ। दुनिया के प्रसिद्ध shows में से एक यह 58 साल से जारी है।

Related Posts

Comments