हिटलर इतिहास के उन व्यक्तियों में से एक हैं जिन्हें सबसे ज्यादा नफरत की जाती है। ये हिटलर ही था जिसकी वजह से मानव इतिहास का सबसे विनाशकारी युद्ध छिड़ा था। ये युद्ध दूसरा विश्व युद्ध था जिसमें करोड़ों लोगों की जान गई थी और कई घर बर्बाद हुए थे। आइए आपको इस विनाशकारी पुरूष के बारे में 28 रोचक तथ्य बताते हैं-
एडोल्फ हिटलर के बारे में 30 रोचक तथ्य – Amazing Facts about Adolf Hitler in Hindi
1. Adolef Hitler एक शाकाहारी था, और उसके एक ही अंडकोष था।
2. 1938 में Time Magazine ने Adolf Hitler को ‘Man of the year’ चुना था।
3. Hitler की मां क्लारा हिटलर गर्भपात कराने का मन बना चुकी थीं, लेकिन Doctor ने उनकी जान के खतरे को देखते हुए ऐसा करने से मना कर दिया।
4. ‘Adolf’ नाम का मतलब है ‘खास भेड़ीया’।
5. हिटलर के पिता का असली नाम Alois Schicklgruber (एलोइस स्किकल्ब्रुबर) था। मगर हिटलर के जन्म के 13 साल बाद उन्होंने अपना नाम बदल कर Alois Hitler रख लिया। इस बात की अभी तक कोई जानकारी नहीं है कि उन्होंने अपना नाम क्यों बदला?
6. हिटलर के पिता ने तीन बार शादी की थी। पहली बार अपने से बहुत ज्यादा उम्र की औरत से शादी की थी । दूसरी बार अपनी बेटियों की उम्र की औरत से शादी की थी। और अंत में तीसरी बार हिटलर की मां से शादी की थी।
7. सिर्फ चार साल की उम्र में एक ऐसी घटना हुई थी कि हिटलर बस पानी में डूबने ही वाले थे लेकिन चर्च के पादरी ने उन्हें किसी तरह बचा लिया।
8. हिटलर की मूंछो को ‘टुथब्रश मुछें’ कहा जाता है। ये मुंछे उसने इसलिए रखी थी क्योंकि वो चार्ली चैपल का बहुत बड़ा फैन था, इसिलए उनके जैसी ही मुंछें रखने का मन बना लिया।
9. हिटलर की मां 1908 में हस्पताल में दाखिल थी और एक दिन कैंसर से उनकी मौत हो गई । उनकी देख-रेख करने वाले डॉक्टर का कहना था कि उन्होंने अपने 50 साल के करियर में कभी किसी लड़के को अपनी मां की मौत पर इतना रौते हुए नही देखा। हिटलर अपनी मां की कब्र पर कुछ इस तरह के शब्द बोल रहा था – “माँ, तुम मुझे छोडकर क्यों चली गईं माँ…तुम्हें पता है मैं तुमसे कितना प्यार करता हूँ….अब मैं तुम्हारे बिना कैसे जिऊंगा माँ…. तूने बहुत दुख झेले हैं माँ…. मैं भी तुझे कोई सुख नहीं दे पाया… अब तू चैन से सो जा माँ…”
10. पहले तो हिटलर एक आम सैनिक ही थे। मगर उन्हें कई खिताब और सम्मान तब मिले जब वो प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी की तरफ से सारे युद्ध लड़कर जिंदा वापिस लौटे।
11. हिटलर की यहूदी विरोधी नीति के कारण लगभग 1 करोड़ 10 लाख लोगों की मौत हुई थी। इसके सिवाए दुसरे विश्व युद्ध के कारण लगभग 6 करोड़ लोगो ने अपनी जान गवाई थी।
12. जवानी की दहलीज़ पर हिटलर को एक यहूदी लड़की के साथ प्यार हो गया था, लेकिन उसमें इतनी हिम्मत नहीं थी कि वो उसके सामने अपने प्यार का इज़हार कर सके।
13. हिटलर अपने 6 बहन-भाइयों में चौथा भाई था। उसकी एक बहन को छोड़कर उसके सब बहन-भाई किसी न किसी वजह से मारे गए।
14. हिटलर का सपना एक पेंटर बनने का था । मगर उसे 1907 और 1908 में दो बार Accdemy of fine arts ने reject कर दिया था। पेंटर बनना तो क्या हिटलर को अच्छी पढ़ाई भी नसीब नहीं हुई। वो कभी भी कॉलेज नहीं गया।
15. हिटलर अपनी मां की मौत और Art school से दुसरे rejection के बाद बेघर हो गया था।
16. हिटलर प्रथम विश्व युद्ध में एक ग्रेनेड की किरच बजने से बुरी तरह से घायल हो गया था।
17. हिटलर को चॉकलेट बहुत पसंद थी और वो एक दिन में कम से कम एक किलो चॉकलेट जरूर खा जाता थे।
18. 29 मई 1942 को हिटलर की मुलाकात नेताजी सुभाष चंद्र बोस से हुई थी लेकिन हिटलर को एक बात की वजह से उनसे माफी मांगनी पड़ी। दरासल हिटलर ने अपनी एक किताब में भारत और भारतीयों के बारे में कई आपत्तिजनक बातें लिखी थीं। नेताजी ने इसकी वजह से नाराज़गी जताई जिसकी वजह से हिटलर को माफी मांगनी पड़ी और उसने किताब से विवादित हिस्से हटाने का वादा भी किया।
19. 1936 में जब जर्मनी में ओलंपिक हुए थे तब भारत का मुकाबला जर्मनी से हुआ था जिसमें हॉकी के जादुगर मेजर ध्यानचंद की वजह से भारत ने जर्मनी को 8-1 से पटखनी दी थी। इस मैच को हिटलर भी देख रहा था और उसने मेजर ध्यानचंद के खेल से प्रभावित होकर उन्हें अपनी सेना में उच्च पद देने और जर्मनी की तरफ से खेलने की पेशकश दी। मगर देशभक्त मेजर ध्यानचंद ने यह पेशकश मुसकराते हुए ठुकरा दी।
20. हिटलर ने इंग्लैंड के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल को विस्फोटक चॉकलेट से मारने की साजिस रची थी। हिटलर के बम बनाने वालों ने विस्फोटक पदार्थो को चॉकलेट की एक पतली परत से ढक दिया और फिर उसे एक काले और सुनहरी कागज़ से ढ़क दिया। मगर इंग्लैंड की खुफिया एजेंसी ने इस चाल को नाकाम कर दिया।
21. आधुनिक इतिहास में हिटलर वो पहला इंसान था जिसने धूम्रपान विरोधी मुहिम की शुरूआत की।।
22. King kong हिटलर की पसंदीदा फिल्म थी।
23. इस अत्याचारी तानाशाह को पेट फूलने की बिमारी थी, जिसकी वजह से उसे कई तरह की दवाइयां लेनी पड़ती थी।
24. हिटलर जिस भी पार्टी में जाते थे वहां अपना भाषण देने लग जाते थे जिससे पार्टी में शामिल लोग बहुत ही ज्यादा बोर हो जाते थे। उनके भाषण इतने लंबे और बोरिंग होते थे कि कुर्सी पर बैठे कई लोग तो सो ही जाते थे।
25. एडॉल्फ हिटलर ने ‘Volkswagen Beetle Car’ बनाने का Idea एक यहूदी इंजीनियर के पास से चुराया था।
26. एक लंबे अरसे तक यह माना जाता रहा कि हिटलर के घर से जो खोपड़ी प्राप्त हुई थी वो हिटलर की थी। मगर 2009 में हुए D.N.A टेस्ट के बाद पता चला है कि यह खोपड़ी हिटलर की नही बल्कि 40 मे कम उम्र की किसी औरत की है।
27. सिकंदर, नेपोलियन और हिटलर ये सभी बिल्लियों से बहुत ज्यादा डरते थे।
28. आम तौर पर यह माना जाता है कि हिटलर ने मित्र देशों की सेना के बर्लिन पहुँचने पर अपनी पत्नी ईवा के साथ एक भूमिगत बंकर में आत्महत्या कर ली थी। मगर जेराई विलियम्स और उनके सह-लेखक सिमोन डेस्टन ने अपनी किताब ‘Grey wolf-Escape of Adolf Hitler‘ में यह दावा किया है कि दरअसल हिटलर 1945 में बर्लिन स्थित भूमिगत बंकर में नही मरा था बल्कि अमेरिका से हुए एक गुप्त समझौते के तहत ईवा ब्राउन के साथ दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेटीना चला गया था। जहा वो 1962 में अपनी मृत्यु तक रहा।
29. 1889 में हिटलर का जन्म ऑस्ट्रिया की जिस इमारत में हुआ था, जून 2020 में उसे ऑस्ट्रिया की सरकार ने रिडिजाइन कर पुलिस स्टेशन में बदलने का फैसला किया। यह इमारत हिटलर के प्रशंसकों के लिए तीर्थस्थल बनती जा रही थी, इस कारण ऑस्ट्रियाई सरकार ने यह फैसला लिया है।
30. अप्रैल 2021 में हिटलर के सिगार बॉक्स और कंघी समेत कई चीजें ऑस्ट्रेलिया में नीलाम के लिए पेश की गई। सिगार बॉक्स की कीमत करीब 22 लाख रुपए आंकी गई। वहीं कंघी करीब 14 लाख में नीलाम हो सकती है। मेटल मिरर और बूट ब्रश समेत 8 और चीजें नीलामी में रखी जाएगी।
Related Posts
- अब्राहम लिंकन से जुड़ी मजेदार बातें
- अल्बर्ट आइंस्टाइन से जुड़े रोचक तथ्य
- बिल गेट्स के बारे में मजेदार जानकारी
अगर आपको Adolf Hitler / एडॉल्फ हिटलर के बारे में कोई और जानकारी चाहिए, तो वो आप Comments के माध्यम से पूछ सकते हैं। धन्यवाद।
Comments
Post a Comment