घोड़ा सबसे ज्यादा पाले जाने वाले पालतू प्राणियों में से एक है। यह एक स्तनधारी प्राणी है जिसका विकास 5 करोड़ साल पहले होना शुरू हुआ।
मानवों ने घोड़ों को पालतू जानवर के रूप में पालना लगभग 6 हज़ार साल पहले शुरू किया था और लगभग 5 हजार साल पहले इन्हें पातलू बनाने का कार्य बड़े स्तर पर होने लगा।
आइए आपको इस उपयोगी जानवर के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताते हैं-
घोड़े के बारे में 25 रोचक तथ्य – Horse Information in Hindi
1. दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में आज भी घोड़े बहुत बड़े झुण्डो में पाए जाते हैं। एक झुंड में एक नर और कई मादाएँ रहती है।
2. एक झुँड़ के घोड़े किसी एक घोड़े को अपना नेता मानकर उसके निर्देशों का पालन करते हैं। एक झुंड के घोड़े दुसरे झुंड के जीवन और शांति को भंग नहीं करते हैं।
3. किसी समय घोड़ो, गधों, जेबरा और खच्चर के पुर्वज एक ही थे।
4. किसी तरह के संकट में नर चारों ओर से मादाओं को घेर खड़े हो जाते है और दुश्मन का सामना करते हैं।
5. इतिहास में घोड़े पर लिखी गई पहली पुस्तक ‘शालिहोत्र’ है, जिसे शालिहोत्र ऋषि ने महाभारत काल से भी बहुत समय पहले लिखा था।
6. आज से 6 करोड़ साल पहले के घोड़े का कद केवल 14 इंच और वजन मात्र साढ़े 5 किलो था। इसे Eohippus (ईयोहिप्पस) कहा जाता है। आज के घोड़ो के एक पंजे के मुकाबले Eohippus के आगे वाले पैरों में चार उंगलियां और पीछे वाले में तीन उंगलियां होती थी।
7. आम तौर पर घोड़ो का जीवन काल 25 से 30 वर्ष का होता है। परन्तु इंग्लैंड में 1760 में जन्मा एक घोड़ा 62 साल तक जिंदा रहा। उसकी मृत्यु 27 नवंबर 1822 को हुई। इस घोड़े को ‘Old Billy‘ नाम दिया गया। घोड़े के 62 साल मनुष्य के 173 साल के बराबर होते हैं।
8. यदि आप किसी घोड़े की लम्बाई मापना चाहते है तो जमीन से लेकर उसके स्कन्ध भाग तक की लम्बाई देखनी होगी। यदि सिर से मापेंगे तो वह अलग – अलग समय में अलग – अलग आएगी।
9. घोड़े का पहला साल मनुष्य के 12 साल के बराबर होता है, दूसरा साल 7 साल के बराबर, तीसरा साल 4 साल के बराबर और बाकी के 2.5 – 2.5 साल के बराबर होते हैं।
10. दुनिया में घोड़ों की लगभग 160 नस्लें पाई जाती है। इनमें से अरबी घोड़ा सबसे उत्तम है।
11. घोड़े खड़े होकर और लेटकर दोनों तरह से सो सकते हैं।
12. थल पर रहने वाले प्राणियों में से घोड़ों की आँखे सबसे बड़ी होती है।
13. घोड़ो को ‘गजनी’ फिल्म के आमिर ख़ान की तरह शॉर्ट टर्म मेमोरी होता है जिसके कारण वह भविष्य के बारे में ज्यादा सोच नहीं पाते।
14. क्योंकि घोड़ो की आँखे उनके सिर के एक तरफ लगी होती है इसलिए वह एक समय में 360 डिग्री तक देख सकते हैं।
15. मनुष्य के बाल, नाखून और घोड़ो के खुर एक ही तरह की प्रोटीन से बने होते हैं।
16. एक अनुमान के अनुसार संसार में लगभग 6 करोड़ घोड़े हैं।
17. घोड़े को अंग्रेजी में Stallion(स्टैलियन) और घोड़ी को Mare कहा जाता है।
18. घोड़ो के दाँत उसके सिर में दिमाग से ज्यादा स्थान का घेराव करते हैं।
19. नर घोड़ो में मादा घोड़ों से ज्यादा दाँत होते हैं। नर में औसतन 40 और मादा में औसत 36 दांत होते हैं।
20. घोड़े केवल नाक से सांस ले सकते हैं। मनुष्यों की तरह मुंह से नही।
21. ऑस्ट्रेलिया में 1788 से पहले एक भी घोड़ा नही था। इसके बाद उपनिवेश इस देश में घोड़ा लेकर गए। ऑस्ट्रेलिया में घोड़े का कोई कंकाल भी नहीं मिला है।
22. घोड़े में आमतौर पर औसतन 205 हड्डियां होती हैं। यानी इंसानों की औसत हड्डी संख्या से महज एक कम।
23. घोड़े शाकाहारी होते हैं। यह चारे में पत्तों समेत चने इत्यादि भी खा सकते हैं।
24. घोड़े अधिकतम 88 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकते हैं। यानी एक घोड़े को मुंबई से दिल्ली पहुंचने में 16 घंटे से कुछ अधिक का समय लगेगा।
25. युवा घोड़े को Colt और युवा घोड़ी को Filly कहा जाता है।
Comments
Post a Comment