विलियम शेक्सपियर के बारे में 14 रोचक तथ्य
1. विलियम शेक्सपीयर का जन्म अप्रैल 1564 में हुआ था और मृत्यु 23 अप्रैल 1616 को । लिखित प्रमाणों से पता चलता है कि उनका नामकरण 26 अप्रैल को हुआ था। पर कुछ विद्वान मानते है कि उनका जन्म 23 अप्रैल को ही हुआ था। इसका मतलब शेक्सपीयर की मृत्यु इन के 52वे जन्मदिन पर हुई।
2. शेक्सपियर के पिता जॉन शेक्सपियर (John Shakespeare) का दस्ताने बनाने का एक अच्छा खासा कारोबार था और उनकी माता मैरी आर्डेन (Mary Arden) एक समृद्ध जमींदार परिवार की बेटी थीं।
3. Shakespeare ने पहले से ही एक गर्भवती औरत Anne Hathaway से शादी की थी। शादी के समय शेक्सपीयर की आयु 18 जबकि Anne की 26 थी। उनकी पहली संतान का जन्म शादी के 6 महीने बाद हुआ।
4. विलियम शेक्सपियर और उनकी पत्नी ऐनी के तीन बच्चे थे। सबसे बड़ी, सुज़ाना बेटी थी। बाकी दो बच्चे जुड़वाँ थे, जूडिथ (लड़की) और हैमनेट (लड़का)।
5. जब शेक्सपीयर की मृत्यु हुई तो वह बहुत ही अमीर व्यक्ति थे।
6. शेक्सपीयर के एक नज़दीकी रिश्तेदार Arden को इंग्लैंड की महारानी Elizabeth1 के विरुद्ध साज़िश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर टावर आफ लंडन में फाँसी पर लटका दिया गया था।
7. शेक्सपियर ने अपने अधिकांश ज्ञात रचनाएं 1589 और 1613 के बीच लिखीं। शेक्सपीयर ने अपने जीवन काल दौरान 37 नाटक और 154 लघुकाव्य की रचना की। इसका मतलब जब से इन्होंने लिखना शुरू किया(1589 से) इन्होने 2 साल में 3 नाटक लिखे।
8. शेक्सपीयर एकलौते ऐसे नाटककार थे जिन्होंने खुद नाटक लिखे ही नही बल्कि उन में Acting भी की।
9. Internet पर 16,00,00,000(16 करोड़) वेब पेज शेक्सपीयर से संबंधित है। यह पेज जो आप पढ़ रहे है उन्हीं में से एक है।
10. शेक्सपीयर को अंग्रेजी में “Shakespeare” लिखा जाता है। ऐसे दस्तावेज़ कई पाए गए जिन में शेक्सपीयर ने भिन्न-भिन्न साइन किए है। उन में से कुछ यह है- Shakespe, Shakspe, Shakspere और Shakespear।
11. शेक्सपीयर के समय में उन के theatre में औरतों और लड़कियों का जाना मना और अभिनय करना गैरकानुकी था।
12. शेक्सपीयर का सबसे छोटा नाटक ‘The comedy of errors’ है जोकि उनके सबसे लंबे नाटक ‘Hamlet’ से तीन गुना ज्यादा छोटा है।
13. ‘Uranus‘ ग्रह के सारे उपग्रहों के नाम शेक्सपीयर के नाटकों के पात्रो के नाम पर ही रखे गए है।
14. Shakespeare ने अंग्रेज़ी के ‘assassination'(हत्या) और ‘bump'(टक्कर) शब्दों को उपयोग करना शुरू किया था।
विलियम शेक्सपियर के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न: विलियम शेक्सपियर का सबसे लंबा नाटक कौन सा है?
उत्तर: 4042 lines और 29,551 words के साथ Hamlet विलियम शेक्सपियर का सबसे लंबा नाटक है। इस नाटक का नाम इसके नायक ‘Hamlet’ के ऊपर रखा गया है।
प्रश्न: शेक्सपियर का सबसे छोटा नाटक कौन सा है?
उत्तर: 1,787 lines और 14,369 words के साथ The Comedy of Errors विलियम शेक्सपियर का सबसे छोटा नाटक है।
प्रश्न: भारत का शेक्सपीयर किसे कहा जाता है?
उत्तर: गुप्त काल में हुए महाकवि कालिदास को भारत का शेक्सपीयर कहा जाता है। कालिदास प्राचीन भारत में संस्कृत भाषा के उच्च-कोटि के कवि और नाटककार थे। आधुनिक विद्वानों ने तो उन्हें राष्ट्रीय कवि तक का स्थान दिया है।
प्रश्न: शेक्सपियर ने कायर व्यक्ति की मृत्यु के बारे में क्या कहा है?
उत्तर: “कायर मृत्यु से पहले कई बार मरते हैं; शूरवीर सिर्फ एक बार!” (Cowards die many times before their deaths. The valiant never taste of death but once.)
Comments
Post a Comment