चमगादड़ के बारे में 33 रोचक तथ्य | About Bat Bird in Hindi

bat facts in hindi

चमगादड़ के बारे में 33 रोचक तथ्य- Interesting Facts About Bat Bird in Hindi

1. चमगादड गुफा से निकलते समय हमेसा बाएँ हाथ मुडते है।

2. चमगादड़ों की एक छोटी बस्ती एक साल में 1000 किलो कीड़े जा 6 करोड़ खटमल खा सकती है।

3. एक चमगादड़ एक घंटे में 600 खटमल तक खा सकता है जो एक मनुष्य के एक रात में 18 पीजा खाने के बराबर है।

4. एक सर्वे के अनुसार लगभग 140 बड़े भूरे चमगादड़ एक गर्मी के मौसम में बहुत सारे ऐसे कीटों के खा सकते है जो खीरो को नुकसान पहुँचाते है और इससे किसानों के 51 करोड़ रूपये बचते हैं।

5. दुनिया के सबसे लम्बे चमगादड़ के पंखों की लम्बाई 5 से 6 फुट तक की है।

6. संसार में लगभग चमगादड़ों की 1100 प्रजातीयाँ पाई जाती है।

7. कुछ पौधों के बीज पुंगरते ही नही अगर वह चमगादडों की पाचन प्रणाली से न गुज़रे इसके इलावा चमगादड़ जो पका हुआ फल खाते है उनके बीज भी फैला देते है। लगभग 95% उष्णकटिबंधीय वर्षा-वनों का वनीकरण चमगादड़ों द्वारा फैलाये गये बीजो से हुआ है।

bat facts in hindi
चमगादड़ों की सबसे बड़ी गुफा (Image source – nwr.org)

8. चमगादड़ों की सबसे बड़ी गूफा Texax में है और इसमें2 करोड़ के करीब चमगादड़ रहते है।यह हर रोज 2 लाख किलो खटमल खा जाते हैं।

9. कुछ सफेद पंखों वाले चमगादड़ मुर्गियों के पास आकर लेट जाते हैं और चुजे(chicks) होने का नाटक करते हैं । जब वह मुर्गी के नीचे आ जाते हैं तो उनका खून चुसने लगते हैं।

10. अक्सर ऐसा बहुत ही कम होता हा कि एक चमगादड़ एक व्यक्ति को काटें-पर अगर वह काट ले-तो वह अगली बार उसी समय (सुबह,शाम,रात) को उसी व्यक्ति को दोबारा काटेगा अगर वह वही से गुजरे जहा से उसे एक दिन पहले काटा गया था । ऐसा मेरे साथ हो चुका है। मैं रोज सुबह 5 बजे सैर जैता हुँ ओर एक दिन मैं किसी ओर रास्ते से गया। ओर पहले ही दिन मुझे चमगादड़ ने सिर पर काटा। मैं दूसरे दिन गया तब भी काटा और तीसरे दिन भी ऐसा ही हुआ। उसके बाद से मैने उस रास्ते से जाना ही बंद कर दिया। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि व्यक्ति भिन्न-भिन्न तरीके से सांस लेते है। चमगादड इसी तरह से व्यक्ति की पहचान करते है।

11.चमगादड़ एकलौते स्तनधारी प्राणी है जो कि उड़ सकते हैं।

12. एक भूरा चमगादड़ लगभग 40 साल तक जीता है जो कि इन जैसे आकार वाले स्तनधारीयो से कही ज्यादा है। चूहे और चकुंदर दो साल से भी कम जीते है।

13. पृथ्वी पे जितने भी स्तनपायी प्रजातियाँ है(मनुष्य समेत) उनमें मे 25% आबादी चमगादड़ों की है।

14. कुछ छोटे प्रकार के चमगादड़ जब सो रहे होते है तो उनके दिल की गति सिर्फ 18 बार प्रति मिनट होती है। पर जब वह जाग जाते है तो गति 880 तक पहुँच जाती है।

15. वैज्ञानिक मानते है चमगादड़ों की उत्पति लगभग साढे 6 से 10 करोड़ साल पहले डायनासोर के समय हुई थी। जिन चमगादड़ों के बारे में अब हमें पता है वह करीब साढ़े 3 करोड़ साल पहले के हैं। कुछ वैज्ञानिक मानते है कि यह दूध देने वाले जानवरों की सर्वोतम श्रेणी(बंदर, मनुष्य) से भी संम्बंन्ध रखते है।

16. चीन और जापान में चमगादड़ खुशी का प्रतीक है।’चमगादड़’ और ‘अच्छा भाग्य’ को चीनी भाषा में ‘फू'(fu) कह के उचारन किया जाता है।

17. उत्तरी अमरीका और युरप में चमगादड़ो को काफी समय तक जादू-टोने के साथ जोडा जाता था। इतना ही नही इनका उपयोग दवाईयाँ और औषधि बनाने के लिए किया जाता था।

18. अब तक का सबसे पुराना चमगादड़ जीवाश्म व्योमिंग(अमरीका) के योलोस्टोन में पाया गया है जो कि लगभग 5 करोड़ वर्ष पुराना है। इसे ‘Icaronyctrers’ नाम दिया गया था।

bumblebee bat in hindi
Bumblebee

19. ‘Bumblebee’ चमगादड़ो की एक किस्म है ओर यह दुनिया में पाया जाने वाला सबसे छोटा चमगादड़ है। यह थाईलैंड में पाया जाता है। इसका वजन मात्र 2।5 ग्राम होता है।

20. ज्यादातर चमगादड़ भूरो या काले होते है परन्तु कईओं का रंग रंगीन संगतरी या पीला होता है।

21. चमगादड़ो को सुनने की क्षमता बहुत ज्यादा होती है और एक बाल की हरकत को भी सुन सकते है।

22. चमगादड़ 20Hz से लेकर 1,20,000 Hz तक की ध्वनि तरंगों को सुन सकते हा जब कि मनुष्य केवल 20 Hz से 20,000Hz तक ही सुन सकते हैं।

chamgadar ke kitne bache hote hain
चमगादड़ की pipistrelle किस्म का नवजन्मा बच्चा

23. ज्यादातर चमगादड़ों की गुफायों में सभी मादा चमगादड़ एक ही समय पे बच्चों को जन्म देतीं है।

24. लगभग 100 चमगादड़ मिल के एक साल में 25 गाय का खून पी जाते हैं।

25. पिशाच चमगादड़ एकलौते स्तनधारी है जो केवल खून पीते हैं।

26. अमरीकी ग्रह युद्ध के दौरान चमगादड़ो के मल का उपयोग gunpowder बनाने के लिए किया जाता था।

27. हर साल अमरीका में पन-चक्की के कारण लाखों चमगादड़ मारे जाते हैं। पर आश्चर्य की बात तो यह है कि वह पंखों से कटने की वजह से नही मरते बल्कि पंखों के पास हवा के कम दबाव के कारण उनके फेफडों की नर्म रक्त वाहिकाओं में विस्फोट हो जाता है।

28. 600 ईस्वी पूर्व(B।C) में ग्रीक ग्रंथ में यह कहानी मिलती है क एक बार एक चमगादड़ ने किसी व्यकित से कोई व्यापार शुरु करने के लिए पैसे उधार लिए और व्यापार के फेल हो जाने के कारण वह पैसे न लोटा सका । आगे यह उल्लेख मिलता है कि चमगादड़ इसलिए ही रात के बाहर निकलते है ता कि दिन में उन से लोग उधार दिए पैसे वापिस न मांग ले।

29. एक पिशाच चमगदड़ एक दिन में अपने वजन के जितना ही खून पी जाता है।

30. चमगादड़ हमेशा उल्टा लटक के सोते है ताकि वह जरूरत पड़ने पे उड़ सके।

31. अगर शरीर के आकार को ध्यान में रखा जाए तो चमगादड़ो के दिमाग का आकार पक्षियों से बड़ा होता है।

32. सिर्फ 5% ही अमरीका की ऐसी गुफाये है जो कि चमगादड़ो के लिए अनुकुलित है फिर भी सबसे ज्यादा चमगादड़ अमरीका में ही रहते हैं।

33. चमगादड़ों का इम्यून सिस्टम वायरसों की लेबोरेटरी है।

चमगादड़ के बारे में अन्य महत्वूर्ण बातें और प्रश्न

चमगादड़ो और पक्षियों के बीच कुछ अंतर

नीला चमगादड़ों के बारे और हरा पंक्षियें के बारे में है।

1. सभी उड़ सकते हैसभी नही उड़ सकते।(जैसे शुतुरमुर्ग और पेंगुइन)
2. बच्चों को जन्म देते हैअंडे देते हैं।
3. फर होते हैपंख होते है।
4. चोंच होती हैचोंच ओर दाँत दोनो होते है।
5. पक्की हड्डियाँ होती हैखोखली हड्डियाँ होती है।
6. रात के निकलते हैदिन में निकलते है।
7. चुपचाप रहते हैंशोर मचाते है।
8. ठंडे खून वाले जीव हैठंडे खून वाले जीव नही है।

चमगादड़ को रात में क्यों दिखाई देता है?

Chamgadar ko raat mein kyu dikhai deta hai

चमगादड़ो के आंखे होती हैं, और वो इन आँखो से ज्यादा रौशनी में ठीक तरह से देख नहीं सकते। इसलिए चमगादड़ों के दिन के मुकाबले रात में ज्यादा दिखाई देता है।

लेकिन ऐसा भी नहीं है कि चमगादड़ों को रात में ज्यादा दिखाई देता है, और इस वजह से रात को वो ज्यादा सक्रिय होते हैं।

असल में रात की शांति में चमगादड़ प्रति-ध्वनि द्वारा अपने भोजन (शिकार) की तलाश आसानी से कर पाते हैं। अंग्रेज़ी में इस प्रक्रिया को इकोलोकेशन (echolocation) कहा जाता है।

चमगादड़ अपने मुँह या नाक से ध्वनि तरंगें छोड़ते हैं, और जब यह तरंगें किसी वस्तु से टकराती हैं, तो इको उत्पन्न होती है। चमगादड़ इस इको को समझने में सक्षम होते हैं।

इको की सहायता से चमगादड़ो को उनके शिकार के आकार और स्थिति की जानकारी हो जाती है, जिसकी वजह से वो उसे तुरंत दबोच लेते हैं।

यही कारण है कि चमगादड़ों को रात में क्यों दिखाई देता है

Comments