भुगोल की 29 मज़ेदार बातें | Amazing Geography Facts in Hindi

Geography Facts in Hindi
सबसे लंबा भुगौलिक नाम

29 Geography Facts in Hindi

1. दुनिया में सबसे लंबा भुगौलिक नाम है- Taumatawhakatangihangakoauauotamateaturipukakapikimaungahoronukupokaiwhenuakitanatahu (85 अक्षर) यह एक पहाड़ी का नाम है जो कि न्यूजीलैंड में है। असल में यह ‘माओरी’ भाषा का एक मुहावरा है।

2. किसी भी जगा का सबसे छोटा नाम ‘Д‘ है और यह जगह स्वीडन और नार्वे दोनो में स्थित है। स्कैंडिनेवियाई भाषा में ‘Д‘ का मतलब ‘नदी’ होता है।

mount-everest-in-hindi
माउंट एवरेस्ट

3. भले ही माउंट एवरेस्ट धरती पर सबसे ऊँची चोटी है पर माउंट चिम्बोराजो चोटी चाँद के सबसे करीब है।

4. धरती के संपूर्ण पानी का सिर्फ 1% ही पानी ऐसा है जिसे पीया जा सकता है। मगर इस 1% का भी 70 से 80% ग्लेशियरों पर जमा है। धरती के 99% ग्लेशियर आर्कटिक महासागर और अंटार्कटिक महाद्वीप में है। जिन देशों में पानी की कमी है वह इन ग्लेशियरों से बड़ें-बड़े बर्फ के तोदे समुद्री जहाजों में ले जाते हैं। आप को बता दे कि यह पानी इतना शुद्ध होता है इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें 2% नमक मिलाना पड़ता है।

sahara desert in hindi
सहारा मारूस्थल

5. सहारा मारूस्थल हर साल 800 मीटर तक फैल जाता है।

6. K2 संसार की दूसरी सबसे बड़ी चोटी है। वर्षा के कारण इस पर इतना पानी जम जाता है कि यह कुछ हफ्तों के लिए माउंट एवरेस्ट से थोड़ी ऊँची हो जाती है।

7. अटलांटिक महासागर हर साल करीब एक इंच चौड़ा हो जाता है।

8. अर्टाकटिका एकलौता ऐसा क्षेत्र है जहां कोई भी देश नही है।

9. संपूर्ण पृथ्वी के इतिहास में रेगिस्तान की उपस्थिति सदैव रही है।

10. विश्व में सहारा रेगिस्तान रेत का सबसे बड़ा स्रोत है। यहां एक वर्ष में 6 से 20 करोड़ टन रेत का उत्पादन होता है।

nile river history in hindi
नील नदी

11. नील नदी की लंबाई (6650 कि।मी।) पृथ्वी की त्रिज्या(अर्धव्यास) (6400 कि।मी।) से भी अधिक है। अभी नए अनुसंधानों से पता लगा है कि अमेज़न इससे भी ज्यादा लंबी नदी है।

12. हॉलैंड संसार का सबसे निचला देश है। इसका 40% भाग समुद्री तल से नीचे है।

स्वीजन का बर्फ से बना होटल
स्वीडन का बर्फ से बना होटल

13. Sweden में एक ऐसा होटल है जो कि पूरी तरह से बर्फ का बना हुआ है। इसे हर साल दुदोबारा बनाया जाता है।

14. मैक्सिको में एक रेगिस्तान है , जिसमें एक श्रेत्र है जिसे ‘शांति खंड’ अथवा ‘Zone of silence’ कहा जाता है। यहाँ पर आप साफ-साफ टी.वी सिगनल और रेडियों सिगनल नही आ सकता। स्थानीय लोगो का कहना है कि कई बार यहाँ पर आसमान में आग के गोले बरसते हैं।

15. दुनिया का 46% पानी प्रशांत महासागर में है। अटलांटिक महासागर में 23.9%, हिंद महासागर में 20.3% और आर्कटिक में 3.7% है।

16. अटलांटिक महासागर प्रशांत महासागर से ज्यादा खारा है।

17. कनाडा और अमेरिका के बीच की सीमा रेखा दुनिया में सबसे लंबी सीमा रेखा है ओर इसकी लम्बाई 6,416 किलोमीटर है।

18. धरती का 10 प्रतीशत हिस्सा पूरी तरह बर्फ से ढक़ा हुआ है।

19. माउंट एवरेस्ट की लम्बाई हर साल 4 मिलीमीटर बढ़ जाती है।

20. साल 2000 के अंत तक माउंट एवरेस्ट पर पहुँचने वालो की गिनती 1314 हो गई थी और 167 ऐसे थे जो ऊपर पहुँचने से पहले मारे गए।

leshetho

21. लेसीथो(Lesotho), वेटिकन सिटी और सैन मैरिनो एकलौते देश हैं जो कि चारों तरफ से किसी एक देश द्वारा घिरे हैं। लेसीथो, दक्षिणी अफ्रीका द्वारा घिरा हुआ है और वेटिकन सिटी और सैन मैरीनो, इटली द्वारा घिरे हुए हैं।

यूरोप महाद्वीप जानकारी
युरोप

22. युरोप एकलौता महाद्वीप है जिसमें एक भी मारूस्थल नही है।

23. हवाई अमरीका का एकलौता राज्य है जो कि coffee का उत्पादन करता है।

24. हवाई 21 अगस्त 1959 ईस्वी को अमरीका का राज्य बना था। हवाई प्रशांत महासागर में स्थित है।

25. रोम शहर सात पहाड़ियों के ऊपर बना हुआ है। यह पहाड़िया हैं-पैलाटीन, कैपीटोनीन, क्युरीनल,विमीनल,एसक्युलीन,सेटलीयन, और अवैनटीन।

26. हवाई में स्थित Mouna Loa ज्वालामुखी धरती का सबसे बड़ा ज्वालामुखी है। यह समुद्र की सतह के नीचे है और यह अपने आधार से 15 किलोमीटर ऊँचा है।

27. हिमालिया पर्वत हर साल 1 इंच की ऊँचाई तक बढ़ जाता है।

28. दुनिया की सबसे बड़ी सोने की खदान अलास्का में है।

29. अंटार्कटिका की जलवायु रेगिस्तान जैसी है। इसके बावजूद पृथ्वी के फ्रैश वॉटर का 70% और 90% बर्फ यहीं है।

More Facts in Hindi
  1. धरती से संबंधित रोचक जानकारी
  2. मंगल ग्रह से जुड़े हैरानीजनक तथ्य
  3. चाँद से जुड़ी रोचक जानकारी
  4. फलों के बारे में मजेदार बातें
  5. सोने के बारे में रोचक जानकारी

Comments