बंदरों के बारे में 30 रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारियां

Monkeys in Hindi

बंदर जिन्हें हम मंकी भी कहते हैं, बहुत ही बुद्धिमान और शरारती जानवर होते हैं। यह जानवर हम इंसानों के सबसे क़रीबी रिश्तेदार हैं। मनुष्य भी समय के साथ बंदर से ही विकसित हुआ है, और इसलिए आज भी हमारा 98% DNA इन जानवरों से मेल खाता है।

आइए, आपको बंदरों से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताते हैं।

बंदर के बारे में रोचक जानकारियां – Monkeys in Hindi

1. बंदरों को दो वर्गो में बाँटा गया है – पहले प्राचीन दुनिया के बंदर जो एशिया और अफ्रीका में पाए जाते है, और दूसरे नवीन दुनिया के बंदर जो दक्षिणी अमेरिका में पाए जाते हैं।

2. नवीन दुनिया के बंदरों के 36 दाँत होते हैं, जबकि प्राचीन दुनिया के बंदरों के 32.

3. बंदर आम तौर पर पेड़ो, घास के मैदानों, पहाड़ों और जंगलों में रहते हैं।

4. मनुष्यों के सिवाए केवल बंदर ही इकलौते ऐसे प्राणी हैं, जो केलों के छिलके उतारकर खाते हैं। शायद आपको न पता हो कि ये केले को उल्टा छीलते हैं।

5. बंदर नकल करने की कला में बहुत माहिर होते हैं, इसलिए इन्हें बड़ी ही आसानी से प्रशिक्षित किया जा सकता है।

6. बंदर फलों, फूलों और पत्तों के अलावा कीड़े और रेंगने वाले प्राणियों को भी खाते हैं।

About Monkeys in Hindi

7. जापान में एक रेस्टोरेंट है जहां पर बंदरों को वेटर के रूप में रखा गया है।

8. कभी भी बंदरों को छूने की कोशिश ना करें, क्योंकि यह उन्हें अच्छा नहीं लगता, और वो आप पर हमला भी कर सकते हैं।

9. वर्तमान समय में बंदरों की 264 प्रजातिओं को खोज़ लिया गया है।

10. आपको यकीन नहीं होगा लेकिन बंदरों को गिनती करना भी सिखाया जा सकता है।

11. बंदरों के समूह को अंग्रेज़ी में ‘troop’ कहा जाता है।

12. 2011 में पाकिस्तान ने एक बंदर को सिर्फ इसलिए गिरफ्तार कर लिया क्योंकि वह बार्डर पार कर भारत की तरफ जा रहा था।

13. चिम्पांज़ी बंदरों की एक किस्म है, अगर इन्हें अपने किसी उचित काम का फल ना मिले तो यह हमारी तरह खीझ जाते हैं। यह कहना है अमेरीका की एक यूनिवर्सिटी का, जिसने एक ऐसा खेल तैयार किया जिसमें फ़ैसले लेने होते थे और जीतने पर खाने की चीज़ें मिलती थीं। इसमें खेल में हारने वाले बंदरों को स्वादिष्ट केले के बजाय हल्का खीरा दिया गया तो उन्होंने ऐसी प्रतिक्रिया की जिसे बंदरों की खीझ कहा जा सकता है।

14. साल 2000 से 14 दिसंबर के दिन को “World Monkey Day” के रूप से मनाया जा रहा है।

15. सभी बंदरों के पास खुद का फिंगरप्रिंट होता है।

16. साल 1949 में एक बंदर को 133 किलोमीटर की ऊंचाई पर अंतरिक्ष उड़ाया गया था। उसका नाम Albert II रखा गया था।

17. बंदर, महिला साथी को सेक्स के लिए लुभाने के लिए पहले अपने हाथों पर पेशाब करते है और फिर उसे पूरे शरीर पर रगड़ लेते है।

18. चीन और मलेशिया में मरे हुए बंदर के दिमाग को बड़े चाव से खाया जाता है।

19. ‘Howler‘ प्रजाति के बंदर की चीख 5 km दूर से सुनी जा सकती है।

20. जब बंदरों को शीशा दिया जाता है तो ये सबसे पहले अपने गुप्तांगों का निरीक्षण करते है।

21. बंदरियाँ अपने पेट में बच्चे को 134 से 237 दिनों तक रखने के बाद जन्म देती है।

22. एक सामान्य बंदर का जीवनकाल लगभग 15 से 35 वर्ष तक का होता है।

23. बंदरों में TB की बीमारी आम है।

24. मलेशिया और थाईलैंड में नारियल के पेड़ो से नारियल तोड़ने के लिए बंदरों को ट्रेनिंग दी जाती है।

25. मनुष्य की तरह बंदरों की आंखों की नजर भी कमजोर हो सकती है।

26. बंदर एक दूसरे से बात करने के लिए इशारों का प्रयोग करते हैं।

27. बंदरों को पानी में जाना अच्छा नहीं लगता लेकिन यह काफी अच्छे तैराक होते हैं।

28. दक्षिण अमेरिका के कुछ देशों में बंदर की एक खास किस्म पाई जाती है जिनकी बड़ी भूरी आँखें उन्हें रात में देखने में सहायता करती हैं। इन बंदरों को Night monkeys, owl monkeys और douroucoulis भी कहा जाता है।

29. बंदरों की अलग-अलग प्रजातियों का गर्भकाल अलग-अलग होता है। आमतौर पर सहवास होने के बाद मादा बंदर 120 से 180 दिन के अंतराल के बाद बच्चे को जन्म दे देती है।

30. बंदर का झूठा खाने से आपको कुछ होगा या नहीं इसका पता लगाने के लिए यह पता करें कि जिस बंदर का झूठा आप खा रहे हैं, उसे कोई बीमारी तो नहीं। अगर फलां बंदर स्वस्थ है तो एक-आध बार उसका झूठा खाने से आपको कोई खास तकलीफ नहीं आएगी।

Related Posts

Note – यह पोस्ट ‘बंदरों के बारे में 27 रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारियां’ Animals category का हिस्सा है। अन्य जानवरों के बारे में जानने के लिए यह category ज़रूर देखें।

Comments