कुत्तों के बारे में 23 रोचक तथ्य और महत्वपूर्ण प्रश्न | Dogs in Hindi

Dogs in Hindi

चलिए, कुत्तों की दुनिया में आपका स्वागत है! कुत्तों के बारे में रोचक तथ्यों के जगत में घुसने के लिए तैयार रहें! इस पोस्ट में हम कुत्तों के बारे में वह सब कुछ जानेंगे जो आपको वाहवाही कराएंगे। तो, अपनी सीट बेल्ट बांधें और हमारे साथ इस रोमांचक यात्रा में शामिल हों!

कुत्तों के बारे में 23 रोचक तथ्य – Amazing Facts About Dogs in Hindi

1. मनुष्यों ने लगभग 30 हज़ार साल पहले कुत्तों को पालतू जानवरों के रूप में अपने साथ रखना शुरू किया था।

2. किसी समय कुत्तों और भेड़ियों के पूर्वज एक ही थे। इसी कारण से आज भी दोनों प्रजातियों का DNA 99.9% मिलता है।

kutto ke bare me jankari
Maggie अपने मालिक के साथ

3. दुनिया के सबसे बूढ़े कुत्ते Maggie की मौत 30 साल की उम्र में हुई थी। उसका जन्म ऑस्ट्रेलिया में साल 1986 में हुआ था और 14 अप्रैल 2016 को उसकी मौत हो गई थी।

4. कुत्तों के खून 13 प्रकार के होते है जबकि मनुष्यों के खून सिर्फ चार प्रकार (O, A, B, AB) के होते हैं।

5. एक औसत कुत्ता 2 साल के बच्चे जितना बुद्धिमान होता है और उसे 150 शब्द समझने सिखाए जा सकते हैं।

laika first dog kutto ke
Laika

6. अंतरिक्ष में जाने वाला सबसे पहला जानवर एक कुतिया थी जिसका नाम लैका (Laika) था। लैका को 3 नवंबर 1957 को सोवियत संघ (रूस) द्वारा अंतरिक्ष में भेजा गया था पर अंतरिक्ष यान में अत्यधिक गर्मी की वजह से उसकी मौत हो गई।

7. कुत्तों की नाक और पंजे ही केवल ऐसा अंग है जिन्हें पसीना आता है।

8. दस साल से ज्यादा की उम्र पार कर जाने वाले 50% कुत्ते कैंसर की वजह से मरते हैं।

9. कुत्तों के सुंघने की क्षमता मनुष्यों से 10 हज़ार गुना ज्यादा होती है।

10. हिटलर की नाज़ी सेना ने कुत्तों को बोलने और पढ़ने की ट्रेनिंग देने की कोशिश की, पर असफल रहे।

11. China में हर रोज़ 30 हज़ार कुत्तों को मीट और उनकी छाल के लिए मार दिया जाता है।

12. अगर कुत्ते अपनी पूछ दाईं और (Right Side) हिलाते है तो इसका मतलब है कि वह खुश है, पर यदि वह अपनी पूछ को बाईं और हिलाए तो समझ लेना चाहिए कि वह गुस्से में हैं।

13. कुत्ते भी मनुष्यों की तरह सपने देख सकते हैं। कभी आप एक कुत्ते को सोते देखे। वह अपने पैर इस तरह से हिला रहा होगा जैसे किसी का पीछा कर रहा हो।

14. अगर कुत्ते चॉकलेट खा ले तो उनकी मौत भी हो सकती है।

15. अमेरिकी लोग कुत्ते पालने के सबसे ज्यादा शौकीन है, वहां करीब 7 करोड़ घरों में पालतू कुत्ते हैं।

16. अगर धरती का चुंबकीय क्षेत्र (Magnetic field) स्थाई हो तो कुत्ते उत्तर – दक्षिण दिशा में खड़े होकर पेशाब करते हैं।

17. आमिर खान के पास एक कुत्ता है जिसका नाम शाहरुख है। आमिर ने इस पर कहा इस कुत्ते का नाम उन्होंने नहीं रखा है। आमिर के मुताबिक जब उन्होंने नया घर ख़रीदा तो उस घर के साथ केयरटेकर भी था। उस केयरटेकर के कुत्ते का नाम शाहरुख था। जब आमिर ने इस बारे में उससे पूछा तो उसने कहा कि इस घर में कुछ महीनों पहले शाहरुख एक विज्ञापन की शूटिंग के सिलसिले में आए थे। उसी दिन उसने एक कुत्ता खरीदा और उसका नाम शाहरुख रख दिया।

18. शाहरुख पहले तो इस पर चुप रहे पर बाद में कहा कि मैंने भी अपने कुत्ते का नाम आमिर रखना चाहा पर उनके कुत्ते को आमिर नाम ही मंजूर नहीं।

19. पिल्ले (puppies) छुपन-छुपाई जैसे खेंलों को पसंद करते हैं। आप छुप कर उनका नाम पुकारेंगे, तो वो आपको खोजने की कोशिश करेंगे।

Dog Ears Types in Hindi

20. पेर्की-कान वाले कुत्तों को फ्लॉपी-कान वाले कुत्तों की तुलना में बेहतर सुनाई देता है।

21. दुनिया में कुत्तों की संख्या लगभग 40 करोड़ है।

22. सामान्य तौर पर छोटे आकार की नस्ल वाले कुत्ते बड़ों को मुकाबले ज्यादा समय तक जीवित रहते हैं।

23. किसी पिल्ले को घर पर लाने का सबसे सही समय उसके जन्म के 6 से 12 सप्ताह के बीच का होता है।

कुत्तों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर

Whistling Dog को किस नाम से जाना जाता है?

Whistling Dog को भारत में सोनकुत्ता कहा जाता है। यह कुत्ता भारत के सिवाए पूरे दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाता है। अंग्रेज़ी भाषा में इस कुत्ते को ढोल भी कहा जाता है।

18 नाखुनों वाला कुत्ता अच्छा होता है या बुरा?

कुत्ते के नाखुनों की गिनती से उसके अच्छे या बुरे होने का कोई लेना देना नहीं है। सामान्य तौर पर कुत्तों के 18 नाखुन ही होते हैं। कई कुत्तों में गिनती 20 तक हो सकती है।

Comments