जाकिर नाइक कौन है? Zakir Naik in Hindi

zakir naik in hindi

जाकिर नाइक कौन है?

जाकिर नाइक इस्लाम के एक विद्वान है जो दुनिया में घूम – घूम कर इस्लाम का प्रचार करते हैं। वह अपने चैनल Peace Tv द्वारा भी अपनी बातें लोगों तक पहुँचाते हैं।

आम इस्लामी प्रचारकों के उल्ट, जाकिर नाइक अपने भाषण उर्दु या अरबी में देने की बजाय अंग्रेज़ी में देते हैं। इनका पहरावा भी आम मोलानाओं के परंपरागत पहनावे से अलग है, जाकिर एक सूट और टाई पहनते हैं।

जाकिर नाइक अपने लेक्चर्स देते समय एक कुरान अपने हाथ में रखते हैं, इनके लेक्चर्स में इस्लाम और दूसरे धर्मों के बीच तुलनात्मक तर्क होते है और इनकी कोशिश यह रहती है कि किसी भी तरह इस्लाम को बाकी सब धर्मों के ऊपर बताया जाए।

वैसे तो जाकिर नाइक का विवादों से लंबा नाता है, पर हाल ही में वो ढ़ाका हमले को लेकर चर्चा में आए हुए हैं। ढ़ाका में 20 लोगों को मौत के घाट उतारने वाले आतंकवादियों में से तीन की फेसबुक प्रोफाइल से पता चलता है कि वह जाकिर नाइक से प्रभावित थे और उसकी सोच और विचारों के कायल थे।

जाकिर नाइक पर विवादित बयान देने के आरोप

पेश है जाकिर नाइक 14 विवादित बयान जिनसे उनकी सोच का पता चलता है –

1. जाकिर नाइक कहते है कि मुस्लिम देशों में गैर मुस्लिमों को धार्मिक स्थल बनाने की इज़ाजत नही होनी चाहिए।

2. मुहम्मद साहब से कुछ मांगना नही चाहिए क्योंकि वह मर चुके हैं।

3. जो मुसलमान इस्लाम को त्याग दे, उसे मौत देनी चाहिए।

4. मुसलमानों को अपनी गुलाम औरतों से सेक्स करने का पूरा अधिकार है।

5. टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को खेलते समय पूरे कपड़े पहनने चाहिए क्योंकि वह मुसलमान है।

zakir naik hindi

6. जुलाई 2008 में दिए लेक्चर में नाइक ने कहा कि 9/11 हमले के पीछे अमेरिका का ही हाथ था।

7. जाकिर नाइक ने एक बार यह भी कहा था कि ओसामा बिन लादेन कोई आतंकवादी नही था। इस बयान के बाद उनकी बहुत आलोचना हुई थी।

8. पश्चिम के देश महिलाओं की आज़ादी के नाम पर अपनी मां- बेटियों को बेच रहे हैं।

9. मुस्लिम जगत में पत्नियों की पिटाई बुरी बात नहीं है।

10. सेक्स के दौरान Condom का इस्तेमाल करना किसी की हत्या करने के सामान है।

11. Zakir Naik ने यह भी कहा कि समलैंगिकों को मार देना चाहिए।

12. महिलाओं को सोने के गहने पहनने की अनुमित नही होनी चाहिए।

13. सभी मज़ारों और दरगाहों को तोड़ देना चाहिए।

14. उसने एक बार यह भी कहा कि हिंदुओं के महादेव शिव शंकर कोई भगवान नहीं।

Comments