About 7 Continents in Hindi – सात महाद्वीपों के बारे में
मित्रो, जैसे कि आप जानते हैं कि पृथ्वी की ऊपरी सतह दो भागों में बंटी हुई है – जल भाग और थल भाग। जल भाग पृथ्वी की 71 फीसदी सतह को कवर करता है जबकि थल भाग 29 फीसदी को।
पृथ्वी का थल भाग कई छोटे और बड़े द्वीपों में बंटा हुआ है। बड़े द्वीपों को महाद्वीप कहा जाता है। महाद्वीप धरती का बहुत बड़ा विस्तृत क्षेत्र होता है जिसकी सीमाएं स्पष्ट रूप से पहचानी जा सकती है।
Comparison of 7 Continents – सातों महाद्वीपों की तुलना
7 महाद्वीप क्षेत्रफल अनुसार – Continents By Area
वैज्ञानिकों ने 7 बड़े भू-खंडों को महाद्वीपों का दर्जा दिया है जो क्षेत्रफल अनुसार यह रहे –
- Asia – 4 करोड़ 46 लाख वर्ग किलोमीटर (30%)
- Africa – 3 करोड़ 2 लाख वर्ग किलोमीटर (20.4%)
- Nourth America – 2 करोड़ 47 लाख वर्गकिलोमीटर (16.5%)
- South America – 1 करोड़ 78 लाख वर्गकिलोमीटर (12.0%)
- Antarctica – 1 करोड़ 40 लाख वर्गकिलोमीटर (9.2%)
- Europe – 1 करोड़ 2 लाख वर्गकिलोमीटर (6.8%)
- Australia – 77 लाख वर्गकिलोमीटर (5.9%)
– यूरोप और एशिया दोनो को मिलाकर यूरेशिया कहा जाता है।
– यूरोप, एशिया और अफ्रीका को मिलाकर यूराफ़्रेशिया कहा जाता है।
– उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका को मिलाकर अमेरिका महाद्वीप कहा जाता है।
– दक्षिणी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया दोनों को दक्षिणी महाद्वीप कहा जाता है।
7 महाद्वीप जनसंख्या अनुसार – Continents By Population
नीचे साल 2021 में सभी महाद्वीपों की जनसंख्या के आंकड़े दिए गए हैं।
- Asia – 469 करोड़ (59.4%)
- Africa – 139 करोड़ (17.6%)
- Europe – 74.5 करोड़ (9.4%)
- North America – 59 करोड़ (7.5%)
- South America – 43 करोड़ (5.5%)
- Australia – 2.51 करोड़ (0.33%)
- Antarctica – सिर्फ 4000 से 4500
– अंटार्कटिका पर आबादी इसलिए नहीं है क्योंकि यह मुख्यतः बर्फ से ढका महाद्वीप है और यहां सारा साल बहुत ज्यादा सर्दी होती है। यहां पर केवल खोजकर्ता और वैज्ञानिक ही रहते हैं।
– ऑस्ट्रेलिया और इसके आस-पास स्थित क्षेत्र को Oceania कहा जाता है, जिसकी जनसंख्या लगभग 4.4 करोड़ है जो कि पूरे विश्व की जनसंख्या का लगभग 0.6% है।
सभी महाद्वीपों का जनसंख्या घनत्व – Population Density of Continents
जनसंख्या घनत्व का अर्थ है, कि किसी क्षेत्र में प्रति वर्ग इकाई कितने लोग रहते हैं। यहां हम आपको पृथ्वी के महाद्वीपों का जनसंख्या घनत्व वर्ग-किलोमीटर की इकाई के अनुसार बताएँगे।
- Asia – (150 व्यक्ति प्रति Km²)
- Europe – (73 व्यक्ति प्रति Km²)
- Africa – (45 व्यक्ति प्रति Km²)
- South America – (24 व्यक्ति प्रति Km²)
- North America – (23 व्यक्ति प्रति Km²)
- Australia – (3 व्यक्ति प्रति Km²)
- Antarctica – (0.00022 व्यक्ति प्रति Km²)
सातों महाद्वीपों पर देशों की संख्या – Continents By Countries
- Asia – 48
- Africa – 54
- Europe – 51
- Nourth America – 23
- South America – 12
- Oceania – 14
- Antarctica – 0
– ऑस्ट्रेलिया और उसके आसपास के द्वीपों(न्यूजीलैंड समेत) को Oceania कहा जाता है।
– महाद्वीपों में देशों की संख्या ऊपर दिए आंकड़ों से ज्यादा है। जो देश UN (संयुक्त राष्ट्र) के मेंबर नहीं है या पूरी तरह स्वतंत्र नहीं उन्हें जोड़ा नहीं गया।
Comments
Post a Comment