पेड़ों की 27 मज़ेदार बातें – Amazing Facts of Trees in Hindi
1. एक पूरी तरह से उगा हुआ वृक्ष एक नए लगाएँ गए पौधे से 70 गुना ज्यादा पर्यावरण(वातावरण) को साफ रखता है।
2. दुनिया के 80 प्रतीशत जंगल काट दिए गए है। अंग्रेजों के आने से पहले उत्तर भारत भी ज्यादातर जंगलो से घिरा हुआ था।
3. एक पूरी तरह से ऊगे गुए पेड़ की कीमत लगभग 5000 तक होती है।
4. एक साधारण पेड़ प्रतिदिन पाँच मनुष्यों के सांस लेने जितनी ऑक्सीजन की पूरती करता है।
5. एक पेड़ एक साल में जितनी कार्बन सोखता है उतनी कार्बन एक कार 41,600 किलोमीटर चलने के बाद पैदा करती है।
6. एक पेड़ अपने पूरे जीवन काल के दौरान लगभग 1000 किलो कार्बनडाईआक्साइड सोखता है।
7. भारत के वैज्ञानिक श्री जगदीस चंदर बोस जी ने सबसे पहले एक ऐसा यंत्र बनाया था जो कि पेड़ों का बढ़ना माप सकता है। यह उपकरण उन्होंने मात्र 300 रूपए के साज-समान से बनाया था जिसे कि क्रैसकोग्राफ नाम दिया गया। इसके लिए उन्हें नोबेल पुरूषकार भी मिला था। वह एशिया के सर्वप्रथम वैज्ञानिक थे जिन्हें कि नोबेल पुरूषकार मिला था।
8. अध्ययनों से पता चला है कि पौधे सेहत में सुधार के निए बहुत ही महत्वपूर्ण भुमिका निभाते है। एक मरीज जो कि अस्पताल के कमरे से हरे-भरे पेड़ों को देखता है उसकी तबीयत में जन्दी-जल्दी सुधार होता है।

9. क्या आप जानते है कि पेड़ कभी भी बड़ी उम्र की वजह से नही मरते हैं। वह हमेशा बिमारी, कीड़ो जा फिर मनुष्य की वजह से ही मरते है। अन्यथा यह कभी भी नही मरते। कलकत्ते में एक वृक्ष है जिसकी आयु 2000 साल से ज्यादा है। अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब में भी एक पवित्र वृक्ष है जिसकी आयु भी कुछ सौ वर्ष है।
10. एक पेड़ सालाना 2000 लीटर पानी धरती में से चूस लेते है।
11. एक बड़े समाचार पत्र के रोजाना संस्करण 500 पेड़ों से बने होते है। हर एक किताब जो आप ने कभी पढ़ी थी किसी समय वह एक पेड़ थी।
12. पेड़ अपनी 10 प्रतीशत खुराक मिट्टी से जबकि 90% हवा से लेते है।
13. भारत में सबसे ज्यादा प्रजातीयां पाई जाती है। अमरीका दूसरे स्थान पर है।

14. अमेजन बेसिन सबसे बड़ा क्षेत्र है जो कि वनों के अधीन है। यह लगभग 3,30,075 वर्ग किलोमीटर है जो कि महाराष्ट्र (3,07,713) से थोड़ा ज्यादा है।
15. बाँस तेज़ी से बढ़ता है और इसकी कुछ प्रजातियों की बढ़वार साल के कुछ दिनों में 1 मीटर प्रति घंटा तक पहुँच जाती है।
16. केले के पेड़ लगभग 20 फुट तक बढ़ जाते हैं।
17. चीन के लगभग 20 प्रतीशत पेड़ दवाई बनाने के लिए प्रयोग किए जाते हैं।

18. एक पूरा उगा सनौबर का पेड़(Birch) एक साल में 10 लाख बीज पैदा करता है।
19. एक ऐकड़ पेड़ों को बचाने के लिए आपको 1 टन कागज का पुर्नउत्पादन(recycle) करना पड़ेगा।
20. एक ऐकड़ में उगे पेड़ों के पत्ते और शाखाएँ जितनी गिरती है उसका भार एक टन होताी है जो प्राक्रितक खाद्य के लिए काफी है।
21. क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे ऊंचा जीवित पेड़ रेडवुड नेशनल पार्क, कैलिफोर्निया में स्थित है। इसकी ऊंचाई करीब 115.85 मीटर है। दिल्ली में स्थित कुतुब मीनार से भी ऊंचे इस पेड़ की तुलना कुछ और चीजों से करें तो पाएंगे कि यह अमेरिकी संसद भवन और स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से भी कहीं ज्यादा ऊंचा है।
22. पेड़ ज़मीन के कपड़े और इंसानों के लिए स्वस्थ रहने की ढाल हैं। खाली ज़मीन पर, खास तौर पर नदियों-तालाबों के आस-पास बड़े और चौड़े पत्तों के पेड़ लगाएँ। इससे ज़मीन में नमी रहेगी और हवा भी शुद्ध होगी।
23. एक बड़ा पेड़ हर रोज 21 किलो कार्बन डाइऑक्साइड सोखता है और साल भर में यह 10 लोगों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन का उत्सर्जन भी करता है।
24. अध्ययन से सामने आया है कि ट्रैफिक के शोर से सिर्फ इंसान ही नहीं, पेड़-पौधे भी परेशान हो जाते हैं, ध्वनि प्रदूषण से पौधों का विकास रूक जाता है। यातायात के शोर से होने वाले कंपन से उनके भीतर तनाव की प्रतिक्रिया उसी तरह की होती है जैसी सूखा-अकाल के हालात में या मिट्टी के क्षारीय या भारी धातु से युक्त होने पर होती है।
25. नए अध्ययन से पता चला है कि पृथ्वी पर लगभग 73,000 पेड़ों की प्रजातियां हैं। इनमें से लगभग 9,200 प्रजातियां (यानि 14 फीसदी) अभी भी खोजी जानी हैं।
26. विश्व खाद्य संगठन के वन संसाधन आकलन के मुताबिक 2020 में विश्व में कुल 10 अरब एकड़ में वन क्षेत्र था। यह कुल जमीन का 31% है।
27. 2030 तक दुनियाभर के जंगलों में आग लगने की घटनाओं में 14 फीसदी की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
Comments
Post a Comment