HIV AIDS KI JANKARI HINDI ME – एड्स की जानकारी
1 To 10 Amazing Facts of Aids in Hindi
1. विश्व एड्स दिवस 1 दिसंबर को मनाया जाता है। सबसे पहली बार यह 1 दिसंबर 1988 को मनाया गया था। HIV Aids का international symbol लाल रिबन है जो 1991 में अपनाया गया था।
2. Aids चार शब्दों से बना है। वो है – Acquired = जो आप ने प्राप्त किया, Immuno = शरीर की प्रतिरक्षा, Deficiency = कमी और Syndrome = संलक्षन। इसका अर्थ है कि वह बीमारी जो आपके शरीर की खुद की रक्षा करने की power को कम कर देती है।
3. HIV का अर्थ है – Human = मानव, Immuno deficiency = जो प्रतिरक्षा को कम करे और Virus = विषाणु। अर्थात् वह विषाणु जो किसी शरीर के अंदर उसकी रक्षा करने की शक्ति को कम करे।
4. दुनिया में 7 करोड़ लोग एड्स से पीड़ित हो चुके है जिनमें से 3 करोड़ 40 लाख लोग इसकी वजह से मर चुके हैं।
5. वर्तमान समय में दुनिया में लगभग 4 करोड़ लोग AIDS से पीड़ित है। इन में से 2 करोड़ 10 लाख तो ऐसे है जो 15 साल से नीचे हैं।
6. HIV विषाणु अफ्रीका में उभरा और 10 साल के भीतर ही पुरी दुनिया में फैल गया।
7. दुनिया में AIDS के 65% मामले अफ्रीका के सहारा क्षेत्र में है। इनमें से 90% बच्चे हैं।
8. Swaziland (अफ्रीका) देश में एक 15 वर्ष के लड़के के 50 साल जीने की संभावना 28% थी और लड़की की 20% । AIDS से पहले यह क्रम-वार 92% और 97% थी।
9. एक अनुमान के अनुसार 2011 में लगभग 25 लाख लोग एड्स से प्रभावित हुए जिनमें से 17 लाख की मौत हो चुकी है।
10. अमरीका में लगभग 11 लाख से ज्यादा लोग HIV से पीड़ित है और इनमें से 18.1% को यह भी नही जानते कि उन को यह बीमारी है।
11 To 20 Amazing Facts of Aids in Hindi
11. HIV विषाणु कमरे के तापमान ( 25 डिग्री C) पर भी सूखे खून में 10-15 दिन तक जीवित रह सकते है। जैसे के उपयोग किए हुए टीके जा सुई में ।
12. HIV विषाणु 60 डिग्री सेलसीयस से ऊपर तापमान होने पर मारे जाते है।
13. HIV दूसरे विषाणुओं की तरह समुद्र के पानी में ज्यादा देर तक जिंदा नही रह सकते।
14. दुनिया में हर दिन लगभग 900 बच्चे HIV Aids विषाणु के प्रभाव में आते हैं।
15. HIV Aids विषाणु के अब तक दो प्रकार सामने आए है। HIV-1 (चिम्पांज़ी की प्रजाति से) और HIV-2(मैंगेबी बंदर की प्रजाति से)। HIV-1 आसानी से फैलता है और ज्यादा खतरनाक है जबकि HIV-2 आसानी से नही फैलता। दुनिया में HIV-1 के पीड़ित HIV-2 से कहीं ज्यादा है। HIV-2 सिर्फ पक्ष्चिम अफ्रीका तक सीमित है।
16. HIV से संबंधित सबसे सरल सिद्धांत को ‘Hunter Theory’ कहा जाता है। इसके अनुसार 1930 के दशक में अफ्रीका में किसी व्यक्ति को पीड़ित बंदर ने काट लिया जा उसने बंदर का मास खा लिया जिससे वह HIV पीड़ित हो गया। इसके बाद सेक्स संबंधों कारण यह फैलता गया।
17. HIV Aids सबसे ज्यादा सेक्स संबंधों के कारण फैलता है। इसके बाद गर्भ में पल रहे बच्चे को माता से, फिर ड्रग्स लेने वाले सामान को दूसरों से share करके और इसके बाद दूषित खून और health care में उपयोग होने वाले दूषित सामान जैसे टीके-सुई आदि से होता है।
18. दक्षिणी अफ्रीका में HIV के सबसे ज्यादा 59 लाख पीड़ित हैं। (Source – www.rochhak.com)
19. Botswana (दक्षिणी अफ्रीका के उत्तर स्थित पड़ोसी देश) में AIDS के कारण लोगों का औसत जीवन काल 65 साल से घट कर 35 साल रह गया है।
20. AIDS अब तक सबसे ज्यादा रिसर्च की जाने वाली बिमारी है।
21 To 24 Amazing Facts of Aids in Hindi
21. भारत में 2.8% Call Girls ऐसी है जो एड्स से पीडि़त हैं। ज्यादातर काल गर्ल्स से** करते समय सुरक्षित तरीकों (कंडोम आदि) का प्रयोग नही करतीं।
22. टिमोथी रे ब्राउन एचआईवी संक्रमण से मुक्त होने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति थे। उन्हें ‘द बर्लिन पेशेंट’ के रूप में भी जाना जाता था। टिमोथी रे ब्राउन ने ल्यूकेमिया एवं एचआईवी के इलाज के दौरान 2007 में अस्थि मज्जा एवं स्टेम सेल प्रतिरोपित करवाया था। इससे उनका ल्यूकेमिया एवं एचआईवी ठीक हो गया था, पर वो कैंसर से पीड़ित हो गए। सितंबर 2020 में टिमोथी की कैंसर की वजह से मृत्यु हो गई थी।
23. इस बीमारी पर पहली खबर 18 मई, 1981 को समलैंगिक अखबार New York Native में छपी थी।
24. अमेरिका में पांच मामलों के साथ एड्स पहली बार 5 जून, 1981 को चिकित्सकीय रूप से रिपोर्ट किया गया था। शुरूआती मामले नशीली दवाओं के उपयोगकर्ताओं और समलैंगिक पुरुषों का एक समूह थे, जिनकी बिगड़ी हुई प्रतिरक्षा प्रणाली का कोई ज्ञात कारण नहीं था।
Some Other Information About Hiv Aids in Hindi
एड़्स कैसे होता है – Aids kaise hota hai
- पीड़ित व्यक्ति के साथ असुरक्षित सेक्स संबंध।
- दूषित खून से।
- दुषित टीको और सुईओं से।
- पीड़ित माता के गर्भ में पल रहे बच्चे को माता से यदि वो एड़स से पीड़ित हो।
- समलैंगिक संबंध।
एड्स कितने दिन में होता है? – HIV Kitne Din Me Hota Hai
एड्स का वायरस शरीर में दाखिल होने के बाद व्यक्ति को दस साल के अंदर- अंदर एड्स हो सकता है। यह समय हर आदमी पर उसकी सेहत और उम्र के मुताबिक अलग – अलग बैठता है।
अगर कभी भूल से मुझसे कोई गलती हो गयी तो मैंने एड्स की जांच कब करनी चाहिए ?
अगर आपको लगता है की आप एड्स के शिकार हो गए है तो अपने खून की जांच सेक्स के दिन से 2 से 3 महीने बाद कराये और अगर आपकी यह रिपोर्ट Negative आती है तो फिर से 6 महीने बाद दोबारा यह जांच करें। अगर फिर रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो टेंशन मत लें क्योंकि आप बिलकुल तंदरुस्त हैं।
HIV के लक्षण कितने दिन में दिखते हैं?
जब आपको HIV AIDS हो जाता है, तो इसके लक्षण 30 से 45 दिन में दिखने लगते हैं। जैसे कि गले से ख़ासी आते रहना, बुखार आदि।
आपको यह समझना होगा कि पहले तो जब हममें HIV वायरस दाखिल हो जाता है, तो उसे हमें AIDS रोग से ग्रस्त करने के लिए समय लगता है। जैसे कि हम ऊपर बता चुके हैं कि यह समय हर व्यक्ति पर उसकी सेहत और उम्र के मुताबिक अलग-अलग हो सकता है।
जब आप AIDS रोग से ग्रस्त हो जाते हैं, तो यह आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune system) को कमज़ोर कर देता है और आप में HIV AIDS के लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं।
एड़्स के लक्षण क्या हैं – Aids Ke Lakshan Kya hote Hai?
- वज़न का काफ़ी हद तक घट जाना।
- ख़ासी आते रहना।
- बार-बार बुखार आना।
- नाड़ो में सोजन।
- एक हफ्ते से अधिक समय तक पतले दस्त होना।
- शरीर पर निशान बनना। (Fungal Infection)
- रात को पसीना आना।
- चमड़ी पर गुलाबी रंग के धब्बे होना।
- मानसिक रोक और याददाश का कमज़ोर होना।
- शरीर में दर्द होना आदि।
Aids से बचाव – Aids se kaise bache
- पीड़ित साथी के साथ सेक्स संबंध न बनाएँ।
- खून को चढ़ाने से पहले जांच लें और।
- उपयोग की हुई सुईओं और टीके दोबारा न उपयोग करें।
Comments
Post a Comment