सांप एक रेंगने वाले प्राणी हैं जिसके बारे में हम सब जानते हैं। इसकी लगभग 2500 से 3000 किस्में पुरी दुनिया में मिलती है, मगर सारे के सारे सांप जहरीले नही होते। जो साँप जहरीले होते हैं उनके मुँह में जहर की एक थैली होती है जो उसके दाँतों से जुडी होती है। जब कोई जहरीला साँप किसी प्राणी को काटता है तो जहर उसके शरीर में चला जाता है। आइए साँपो के बारे में कुछ रोचक तथ्य जानें।
साँप के बारे में 30 रोचक तथ्य – Saap Ki Jankari in Hindi
1. साँप अपनी खुराक रोज नही लेता। बल्कि यह हफ्ते, महीने या साल में एक बार ही भोजन करते हैं।
2. साँप किसी भी चीज को चबाकर नही खाते बल्कि सीधे ही निगल जाते हैं। साँप मेंढ़को, छिपकलियों , पक्षियों, चूहों और अपने से छोटे साँपो को भी खाते है। अफ्रीका का अजगर तो छोटी गाय को भी निगल जाता है।
3. साँप अपने जबड़े के निचले हिस्से को ज़मीन से लगाकर धरती से उठने वाली तरंगों और थोड़ी सी हलचल को महसूस कर लेता है जिससे भूकंप और सुनामी जैसे विनाशकारी तूफान के बारे में जानकारी देने की क्षमता होती है।
4. साँपो को पानी की जरूरत भी ज्यादा नही होती। यह अपने शिकार से ही पानी प्राप्त करते है।
5. वैज्ञानिकों के अनुसार वाइपर, अजगर और बोआ साँप के सिर पर दो विशेष प्रकार के छिद्र(सुराख) पाए जाते हैं। इन छिद्रों के ऊपर एक पत्ली झिल्ली चढ़ी होती है जो गर्मी के प्रति बहुत संवेदनशील होती है। झिल्ली में काफी संख्या में तंत्रिकाएँ(Nerves) पाई जाती हैं। इस कारण यह अंग तापमान और दर्द को महशुश करने में सक्षम होता है। यह झिल्ली विभिन्न जीवों के शरीर में निकलने वाली गर्मी जो कि इन्फ्रारेड विकिरण के रूप में होती है, को बहुत आसानी से पहचान लेती है। हांलाकि इस झिल्ली को ऊषा के श्त्रोत(source of heat) को महशुस करने में आँखों से कोई मदद नही मिलती है। बावजूद इसके यह उस श्त्रोंत का एक ‘ऊष्मा प्रतिबिम्ब (Heat image) बना लेती है। इससे साँप अपने पास मौजूद जीव के आकार का लगभग सही-सही अंदाजा लगा लेता है और उसके प्रति सावधान हो जाता है।
6. एक आंकड़े के अनुसार भारत में हर साल 46 हजार लोग साँप के काटने से मारे जाते है जबकि सरकारी आंकड़ा मात्र 20 हजार का है। इसका मुख्य कारण है न तो भारत में पाए जाने वाले जहरीले साँपो के बारे में जरूरी जानकारी है न ही उससे बचाव के तरीके मालूम है।
7. दुनिया के दो छोटे देश न्यूजीलैंड, आइसलैंड तथा अंटार्टिका मे स्नेक नहीं पाए जाते है।
8. किंग कोबरा जहरीले साँपो में सबसे लम्बे साँप होते है और आमतौर पर इनकी लम्बाई 18 फुट तक होती है। इनका जहर इतना ज्यादा खतरनाक होता है कि उसकी मात्र 7 मिलीमीटर मात्रा 20 आदमी या 1 हाथी को मार सकती है।
9. शेर जैसे भयंकर जानवर को तो हम मानव थोड़ी-बहुत ट्रेनिंग देकर कुछ सिखा सकते हैं पर साँप को नहीं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि साँप कुछ सीख ही नही सकते। उनके दिमाग में अन्य जीव की तरह सेरिब्रल हेमीस्फियर नही पाया जाता है। दिमाग का यही हिस्सा सीखने की क्रिया को नियंत्रित करता है। साँप के दिमाग में यह हिस्सा ही नही होता, इस लिए वह कुछ सीखते ही नही है।
10. साँप को कोई आवाज सुनाई नहीं देती। साँप बहरे होते हैं। हवा में पैदा होने वाली ध्वनि तरंगो का साँप पर कोई प्रभाव नही होता। बीन की आवाज सुनकर साँप का आना केवल लोगों में फैला भ्रम है।
11. एक साँप अपने मुँह से तीन गुना बड़े शिकार को खा सकता है।
12. साँप की आँखों पर पलकें नहीं होती है। पलकों के स्थान पर एक पतली और पारदर्शी झिल्ली साँप की आँखों की सुरक्षा करती है।
13. कोई भी सांप बिना छेड़े कभी नही काटता है, काटने कि अधिकतर घटनायें गलती से उन पर पैर पड़ जाने के कारण होती है।
14. साँप अपने जबड़े के निचले हिस्से को ज़मीन से लगाकर धरती से उठने वाली तरंगों और थोड़ी सी हलचल को महसूस कर लेता है जिससे भूकंप और सुनामी जैसे विनाशकारी तूफान के बारे में जानकारी देने की क्षमता होती है.
15. सांप अपने नाक से नहीं बल्कि अपनी जीभ से सूंघते हैं। अपनी जीभ से सांप आसपास के माहौल का पता लगाते हैं।
16. कुछ लोग बिना जहर वाले सांप के डंसने पर भी भय से ही प्राण त्याग देते हैं।
17. सांप साल में कम से कम तीन बार अपनी पूरी चमड़ी (खाल, केंचुली) निकालते हैं।
18. बोआ और एनाकोंडा जैसे सांप अपने शिकार का दम घोट कर मौत के घाट उतार देते हैं।
19. अगर कभी सांप आपके पीछे पड़ जाए तो घबराएं नहीं बस सांप की तरह टेढ़ा मेढ़ा यानी जिग जैग बनाकर दौड़ें। सीधा दौड़ने पर सांप आपका तेजी से पीछे कर सकता है लेकिन टेढ़ा दौड़ने पर सांप लंबे समय तक आपका पीछा नहीं कर पाएगा।
20. कुछ सापं दो साल तक भोजन किये बिना जीवित रह सकते है।
21. सांप अपना मुह 150 डिग्री तक खोल लेते है।
22. सांपो की पलके नही होती है, इसलिए वो खुली आँखों के साथ ही सोते है |
23. सांप पानी में अपनी त्वचा से कुछ मात्रा मे सांस ले सकते है, इससे वो शिकार कि तलाश मे पानी मे देर तक रह सकते है।
24. साँप डायनासोरों के समय भी अस्तित्व में थे।
25. कुछ सांप अपनी त्वचा के माध्यम से आंशिक रूप से साँस ले सकते हैं जिससे उन्हें गहरे पानी के नीचे गोता लगाने में सहायता मिलती है।
26. 70% साँप की प्रजातियाँ अंडे देती हैं जबकि अन्य 30% जीवित बच्चों को जन्म देती हैं।
27. ब्लैक माम्बा (Black Mamba) दुनिया का सबसे तेज़ सांप है। यह 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से रेंग सकता है।
28. दुनिया के सबसे छोटे सांप Brahminy blind snakes हैं जो 2 ½ इंच लंबे हो सकते हैं। कई लोग अक्सर उन्हें केंचुआ समझ लेते हैं।
29. दो सिर वाले सांप मिथक नहीं हैं। ऐसे सांप सच में होते हैं। इन्हें एक ही शरीर साझा करने के बावजूद एक दूसरे से लड़ते देखा जा सकता है।
30. हर साल 16 जुलाई को ‘World Snake Day’ मनाया जाता है। इस दिन लोगों को सांपों और हमारे बीच उनकी भूमिका के बारे में जागरूक किया जाता है।
Comments
Post a Comment